फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   what is Oral Rehydration Solutions ors solution What is ORS solution used for know its benefits

जानना जरूरी: क्या है ओआरएस जिसे डिहाइड्रेशन में माना जाता है बहुत लाभकारी? कब करना चाहिए इसका सेवन

Fri, 16 May 2025 07:36 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 16 May 2025 07:36 PM IST
सार

गर्मी के दिनों में ओआरएस पीने को लेकर भी खूब चर्चा रहती है। ओआरएस क्या है, इससे किस प्रकार के लाभ होते हैं और कब इसका सेवन करना चाहिए, आइए इस बारे में विस्तार से समझते हैं।

विज्ञापन
what is Oral Rehydration Solutions ors solution What is ORS solution used for know its benefits
डिहाइड्रेशन दूर करने के लिए ओआरएस का घोल - फोटो : Freepik.com

विस्तार

देशभर में तेजी से बढ़ती गर्मी और लू ने हमारी सेहत को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री को भी पार कर गया है, जिससे हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा हो सकता है। गर्मी और इसके कारण होने वाली दिक्कतों से बचाव को लेकर सभी लोगों को सावधान रहने की सलाह दी जाती रही है।

विज्ञापन


डॉक्टर कहते हैं, बच्चों-बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं की सेहत पर इस स्तर के तापमान का गंभीर असर हो सकता है, ऐसे में इन लोगों को अपनी सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन


गर्मी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को दिनभर में खूब पानी पीते रहने की सलाह देते हैं। इसके अलावा शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करने के लिए नारियल पानी और अन्य लाभकारी पेय के सेवन की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी के दिनों में ओआरएस पीने को लेकर भी खूब चर्चा रहती है। ओआरएस क्या है, इससे किस प्रकार के लाभ होते हैं और कब इसका सेवन करना चाहिए, आइए इस बारे में विस्तार से समझते हैं।

what is Oral Rehydration Solutions ors solution What is ORS solution used for know its benefits
गर्मियों में सेहत के लिए लाभकारी है ओआरएस - फोटो : Freepik.com

पहले जानिए ओआरएस क्या होता है?

ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (ओआरएस) एक विशेष रूप से तैयार किया गया पेय है जिसका उपयोग शरीर को हाइड्रेट करने या डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए किया जाता है। गर्मी के दिनों में पाचन की समस्याएं, दस्त और उल्टी होने की दिक्कत अधिक देखी जाती है जिसके कारण शरीर में पानी की कमी होने का खतरा बढ़ जाता है।

ये शरीर में तरल पदार्थ और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी का भी कारण बन सकती हैं। इस तरह की स्थिति में स्वास्थ्य विशेषज्ञ आपको ओआरएस का घोल पीन की सलाह दे सकते हैं। 

ओआरएस मुख्यरूप से चीनी, सोडियम और पोटेशियम का मिश्रण है, जिसे बीमारी या शरीर में पानी-इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को दूर करने में आपके लिए मददगार माना जाता है। 

what is Oral Rehydration Solutions ors solution What is ORS solution used for know its benefits
डिहाइड्रेशन दूर करने के लिए ओआरएस का घोल - फोटो : Freepik.com

कब पीना चाहिए ओआरएस?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, ओआरएस वैसे तो डिहाइड्रेशन को दूर करने के लिए एक बेहतर और कारगर उपाय है, पर इसे नियमित रूप से सेवन के लिए नहीं बनाया गया है। ये डिहाइड्रेशन को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जाना चाहिए। 

सामान्य तौर पर हल्के स्तर के डिहाइड्रेशन की समस्या पानी और जूस के माध्यम से दूर की जा सकती है, हालांकि मध्यम स्तर के डिहाइड्रेशन की स्थिति में पानी के साथ ओआरएस का घोल दिया जाता है। ओआरएस से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे पोटेशियम और सोडियम की कमी को दूर किया जा सकता है।

what is Oral Rehydration Solutions ors solution What is ORS solution used for know its benefits
शरीर में पानी की कमी कैसे दूर करें? - फोटो : Freepik.com

बच्चों में डायरिया के लिए लाभकारी

ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन डायरिया और शरीर में पानी की कमी को दूर करने में फायदेमंद है, इसे सभी उम्र के लोगों के लिए लाभकारी भी माना जाता है। बच्चों में डायरिया और डिहाइड्रेशन के इलाज के लिए ये मददगार है। चूंकि वयस्कों की तुलना में, बच्चों में डायरिया के कारण डिहाइड्रेशन होने की आशंका ज्यादा होती है इसलिए इसका इस्तेमाल बच्चों के लिए ज्यादा किया जाता रहा है। 

पर इन सबके बीच ये ध्यान रखना भी जरूरी है कि जिस चीज के फायदे होते हैं उसके कुछ साइड-इफेक्ट्स भी हो सकते हैं जिसके बारे में जानना और बचाव करते रहना जरूरी है।

what is Oral Rehydration Solutions ors solution What is ORS solution used for know its benefits
ज्यादा ओआरएस के भी हो सकते हैं नुकसान - फोटो : Freepik.com

इन साइड-इफेक्ट्स को भी जानिए

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ओआरएस को दिन में एक या दो बार (डॉक्टर की सलाह पर) डिहाइड्रेशन को कम करने लिया जा सकता है, खासकर अगर आपको निर्जलीकरण का अनुभव हो रहा है। ये रोजाना सेवन के लिए नहीं है। 

अगर घोल को सही तरीके से तैयार या इस्तेमाल नहीं किया जाता है, तो इसके कारण सॉल्ट टॉक्सिसिटी की समस्या हो सकती है। इस स्थिति में मितली-उल्टी, कमजोरी, भूख न लगने, भ्रम जैसी समस्याओं का भी खतरा हो सकता है।

हल्के स्तर के डिहाइड्रेशन को कम करने के लिए ओआरएस एक बेहतर तरीका हो सकता है, हालांकि अगर इससे भी आपको लाभ नहीं मिलता है तो समय रहते डॉक्टर की सलाह जरूर लें। डिहाइड्रेशन की लंबे समय तक बनी रहनी वाली स्थिति सेहत के लिए कई प्रकार की दिक्कतें बढ़ाने वाली भी हो सकती है।



------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed