फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   What causes low weight in children know How to help your child gain weight in hindi

सेहत की बात: क्या आपके बच्चे का भी वजन बहुत कम है? ये किसी गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं, विशेषज्ञ से जानिए

Fri, 17 Jan 2025 02:20 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 17 Jan 2025 02:20 PM IST
सार

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं सभी माता-पिता को ये सुनिश्चित करना चाहिए कि आपके बच्चे का वजन न तो बहुत ज्यादा बढ़ने पाए और न ही कम रहे। जितना खतरनाक वजन बढ़ना है, उतना ही नुकसानदायक है उम्र के हिसाब से वजन न बढ़ पाना। आइए जानते हैं कि इसके लिए कौन से कारण जिम्मेदार हो सकते हैं और इसमें किस प्रकार से सुधार किया जा सकता है?

विज्ञापन
What causes low weight in children know How to help your child gain weight in hindi
बच्चों का कम वजन - फोटो : Freepik.com

विस्तार

वजन बढ़ना या कम होना दोनों ही सेहत के लिए ठीक नहीं है। सभी उम्र के लोगों को अपने उम्र और लंबाई के हिसाब को वजन को कंट्रोल में रखने की सलाह दी जाती है। बच्चों के लिए ये और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। बच्चों का वजन और लंबाई उम्र के हिसाब से न बढ़ना एक सामान्य समस्या हो सकती है, लेकिन यदि यह लगातार बनी हुई है तो इसके पीछे पोषण की कमी, चिकित्सकीय समस्या या अन्य कारण हो सकते हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं सभी माता-पिता को ये सुनिश्चित करना चाहिए कि आपके बच्चे का वजन न तो बहुत ज्यादा बढ़ने पाए और न ही कम रहे। बच्चों में बढ़ते वजन की समस्या को लेकर कई अध्ययनों में चिंता जताई जाती रही है। जितना खतरनाक वजन बढ़ना है, उतना ही नुकसानदायक है उम्र के हिसाब से वजन न बढ़ पाना।
विज्ञापन


आइए जानते हैं कि इसके लिए कौन से कारण जिम्मेदार हो सकते हैं और इसमें किस प्रकार से सुधार किया जा सकता है?

What causes low weight in children know How to help your child gain weight in hindi
वजन कम होने की समस्या - फोटो : Freepik.com

बच्चों का वजन कम होने का खतरा

बच्चों का वजन कम होने के कई कारण हो सकते हैं। यदि बच्चा समय से पहले पैदा हुआ हो गया हो या गर्भावस्था के दौरान आपको कोई समस्या हो तो इसके कारण वजन पर असर देखा जा सकता है। वेट मैनेजमेंट में आहार की भी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है। यदि बच्चे को पर्याप्त कैलोरी नहीं मिल रही है या वह स्वस्थ-पौष्टिक आहार नहीं ले रहा है तो इसके कारण भी वजन सामान्य से कम हो सकती है।

इसके अलावा कुछ प्रकार की अंतर्निहित चिकित्सा समस्याएं जैसे अग्नाशय की बीमारी, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल विकार, थायरॉयड और मेटाबॉलिज्म संबंधी समस्याएं, हृदय या किडनी की बीमारी के कारण भी वजन से संबंधित समस्याओं का कारण बन सकती हैं। 

What causes low weight in children know How to help your child gain weight in hindi
आहार की समस्या - फोटो : Freepik.com

आहार से संबंधित समस्याएं

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जब बच्चे दूध से भोजन पर आते हैं तो उनमें कब्ज की दिक्कत बढ़ने लगती है। इससे उनके शरीर पर भोजन असर नहीं करता। शरीर में आयरन और कैल्शियम की कमी होने लगती है। ये तत्व बढ़ती उम्र के लिए मल्टी विटामिन हैं जो वजन और लंबाई बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण होते हैं।

कई बार बच्चों को उचित आहार नहीं मिल पाता है। इससे भी इन तत्वों की कमी हो जाती है। कुछ बच्चों में हीमोग्लोबिन की कमी के कारण भी ऐसा होता है, इसलिए इनकी जांच करा लेनी चाहिए। 

विज्ञापन

What causes low weight in children know How to help your child gain weight in hindi
बच्चों की सेहत - फोटो : freepik.com

क्या कहती हैं विशेषज्ञ?

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ प्रिया जादौन बताती हैं, बच्चों का वजन कम होना सामान्य तौर पर पोषण की कमी के कारण होता है। इसके लिए बच्चे को उचित पोषण मिलना जरूरी है। बच्चे की नियमित जांच कराते रहें और समस्या की अनदेखी न करें। 

डॉक्टर कहती हैं, अगर बच्चे का वजन अचानक कम हो रहा है तो यह हाइपोथायरॉइडिज्म का कारण हो सकता है। यह तब होता है, जब थायरॉइड ग्रंथि अचानक सक्रिय हो जाती है और अत्यधिक हार्मोन का उत्पादन करती है। इससे मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है, जिससे बच्चा पतला हो सकता है। इसके चलते बच्चों को अत्यधिक भूख लगती है, लेकिन वजन पर असर नहीं पड़ता है।

What causes low weight in children know How to help your child gain weight in hindi
आहार में करें सुधार - फोटो : Freepik.com

कैसे बढ़ाएं वजन

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी माता-पिता सुनिश्चित करें बच्चों का पोषण ठीक रहे। आहार में हरी सब्जियों-फलों की मात्रा रखें। काजू, बादाम-अखरोट जैसे नट्स को आहार का हिस्सा जरूर बनाएं। खान-पान को ठीक रखने के साथ बच्चों की शारीरिक गतिविधियों पर भी ध्यान दें। नियमित व्यायाम और बाहरी खेलकूद के माध्यम से वजन को कंट्रोल रखना आसान होता है।


--------------
नोट:
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed