फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Vinesh Phogat Disqualified Paris Olympics 2024 Reasons Why It's Harder For Women To Lose Weight Than Men

Vinesh Phogat: पुरुषों की तुलना में महिलाओं के लिए वजन घटाना होता है मुश्किल, जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ

Wed, 07 Aug 2024 05:37 PM IST
Shivani Awasthi शिवानी अवस्थी
Updated Wed, 07 Aug 2024 05:37 PM IST
सार

पुरुषों की तुलना में महिलाओं को वजन कम करने में अधिक मशक्कत करनी पड़ती है, इसके कई कारण हो सकते हैं। जैसे, हार्मोनल परिवर्तन, वसा स्टोरेज की क्षमता, मेटाबाॅलिज्म, दोनों की मांसपेशियों में अंतर, ऊर्जा का अंतर आदि।
 

विज्ञापन
Vinesh Phogat Disqualified Paris Olympics 2024 Reasons Why It's Harder For Women To Lose Weight Than Men
महिलाओं के लिए वजन कम करना क्यों मुश्किल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Vinesh Phogat Disqualified Paris Olympics 2024 : पेरिस ओलंपिक में महिला पहलवान विनेश फोगाट फाइनल स्पर्धा से पहले अयोग्य घोषित कर दी गईं। विनेश फोगाट को उनके बढ़े वजन के कारण ओलंपिक से बाहर कर दिया गया। दरअसल उन्होंने ओलंपिक में 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल स्पर्धा में प्रतिभाग किया था, जिसके लिए उन्हें अपना वजन 50 किलोग्राम के अंदर करना था। वजन कम करने के लिए विनेश फोगाट ने कड़ी मशक्कत की। भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया ने बताया कि वजन घटाने के लिए विनेश फोगाट 6 महीने से स्ट्रिक्ट डाइट पर थीं। खाने-पीने का खास ध्यान रखती थीं।

विज्ञापन


हालांकि क्वालीफाई और सेमीफाइनल में विनेश फोगाट का वजन 50 किलो से कम ही था। लेकिन महज एक दिन में उनका वजन बढ़ गया। कुछ लोग इसका कारण सेमीफाइनल के बाद जश्न मनाने और मनपसंद खाने-पीने को मान रहे हैं तो वहीं कुछ इसे स्ट्रेस से जोड़ रहे हैं।
विज्ञापन


विशेषज्ञों के मुताबिक, महिलाओं के लिए वजन घटाना आसान नहीं होता। पुरुषों की तुलना में तो महिलाओं को वजन कम करना और अधिक मुश्किल होता है। आइए जानते हैं वजन कम करने को लेकर महिलाओं और पुरुषों में इतना अंतर क्यों है? महिलाओं की तुलना में पुरुष आसानी से वजन कम कैसे कम कर लेते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुषों की तुलना में महिलाओं को वजन कम करने में अधिक मशक्कत करनी पड़ती है, इसके कई कारण हो सकते हैं। जैसे, हार्मोनल परिवर्तन, वसा जमा होने वाला शरीर का हिस्सा, मेटाबाॅलिज्म, दोनों की मांसपेशियों में अंतर, ऊर्जा का अंतर आदि।

मांसपेशियों की भूमिका

दरअसल वजन घटाने में मांसपेशियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। शरीर के ऊपरी हिस्से में महिलाओं की मांसपेशियां पुरुषों की तुलना में कम होती है। जब वे व्यायाम करती हैं तो उनके लिए अधिक मांसपेशियां बनाना आसान हो जाता है, जो अतिरिक्त वजन घटाने की गति को धीमा कर देती है। पुरुषों की तुलना में महिलाएं छोटी और कम मस्कुलर होती है। वर्कआउट के दौरान वह कम कैलोरी बर्न करती हैं। यानी पुरुषों के बराबर कैलोरी जलाने के लिए महिलाओं को आमतौर पर अधिक समय और अधिक मेहनत के साथ व्यायाम की जरूरत पड़ती है।

मेटाबाॅलिज्म का अंतर

महिलाओं को मेटाबॉलिज्म धीमा होता है, जिसके कारण एक सामान्य शारीरिक गतिविधि को करने के बाद पुरुषों की तुलना में महिलाएं कम कैलोरी बर्न कर पाती हैं। इसलिए उनके लिए वजन घटाना काफी चुनौतीपूर्ण होता है।

हार्मोनल बदलाव

पीरियड्स के कारण महिलाओं के शरीर में बहुत ज्यादा हार्मोनल चेंजेस होते हैं। हार्मोनल बदलाव की वजह से शरीर फूल जाता है और इससे वसा कम करने की दर पर असर पड़ता है। प्यूबर्टी के वक्त ज्यादातर लड़कियों का वजन बढ़ जाता है। चूंकि पुरुषों की तुलना में महिलाओं को वजन आसानी से बढ़ जाता है। इसलिए उन्हें वजन कम करने में ज्यादा कड़ी मेहनत लगती हैं।

 

Vinesh Phogat Disqualified Paris Olympics 2024 Reasons Why It's Harder For Women To Lose Weight Than Men
विनेश फोगाट - फोटो : PTI

फैट स्टोरेज क्षमता

महिला और पुरुष दोनों के शरीर में वसा को स्टोर करने की कैपेसिटी अलग होती है। वजन बढ़ने पर पुरुषों के पेट के आसपास के हिस्से में फैट जमा होता है, जबकि महिलाओं के हिप्स और थाइज एरिया के पास फैट स्टोर होता है। इसका कारण हार्मोनल पैटर्न को माना जाता है। हिप और थाइज में जमा फैट ज्यादा जिद्दी होता है, इसलिए भी महिलाओं को वजन कम करने में ज्यादा मेहनत की जरूरत होती है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

साउथ दिल्ली के एक फिटनेस सेंटर में कार्यरत फिटनेस एक्सपर्ट और जिम ट्रेनर हरप्रीत भाटिया के मुताबिक,  पुरुषों का तेजी से वजन कम करना महिलाओं और पुरुषों की बनावट पर निर्भर करता है। शारीरिक रूप से, पुरुष अधिक तेज़ी से वसा कम के लिए बने होते हैं। उनके पास अधिक लीन मांसपेशियां होती हैं और स्वाभाविक रूप से उच्च मेटाबॉलिज्म रेट होता है। लीन मसल मास अधिक कैलोरी को कंज्यूम करती हैं, इसलिए आपके शरीर में जितनी अधिक कैलोरी होगी, आपका शरीर उतनी ही अधिक तेजी से वजन को कम करेगा।

उच्च मेटाबाॅलिज्म के कारण, पुरुषों को अक्सर अपने रेस्टिंग मेटाबॉलिज्म दर को पूरा करने के लिए प्रत्येक दिन अधिक कैलोरी का उपभोग करने की आवश्यकता होती है - यानी उनके शरीर को सोने और सांस लेने जैसे बुनियादी कार्यों को पूरा करने के लिए कैलोरी की आवश्यकता होती है।

पुरुषों में लीन बॉडी मास ज्यादा होता है, जो मेटाबाॅलिज्म रूप से अधिक सक्रिय करता है। आपके पास जितनी अधिक मांसपेशियां होंगी, आपका मेटाबाॅलिज्म उतना ही तेज होगा और अगर आपका मेटाबॉलिज्म तेज है, तो आप तेजी से कैलोरी कम कर पाएंगे, जिससे तेजी से वजन कम हो सकेगा।

-------------

नोट: यह लेख फिटनेस एक्सपर्ट और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed