{"_id":"5d452e058ebc3e6cdc3ac73f","slug":"taking-bath-after-or-before-dinner-harmful-for-health","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खाने के बाद नहाना होता है खतरनाक, हो सकती हैं ये बीमारियां","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
खाने के बाद नहाना होता है खतरनाक, हो सकती हैं ये बीमारियां
Sat, 03 Aug 2019 12:28 PM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ लोग खाने के पहले या बाद में नहाना पसंद करते हैं लेकिन यह में शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप भी ऐसा करते है तो सावधान हो जाइए। शरीर के लिए यह भी काफी अहमियत रखता है कि आप खाना खाने से पहले या बाद में क्या करते हैं । कुछ लोग बिना पानी के खाना शुरू नहीं करते हैं। कुछ लोग खाने के बाद नहाना पसंद करते हैं। अगर आप भी खाने के बाद नहाना पसंद करते हैं तो सतर्क हो जाइए क्योंकि ऐसा करना आपके शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है।
विज्ञापन
जब आप खाना खाते हैं तो उस समय पाचन क्रिया में मदद करने के लिए पेट के चारों ओर ब्लड का सर्कुलेशन बढ़ जाता है लेकिन खाना खाने के तुरंत बाद नहानें से पाचन की यह प्रक्रिया धीमी हो जाती है, क्योंकि नहानें से ब्लड का सर्कुलेशन कम होने लगता है जिससे पाचन की गति धीमी हो जाती है। आयुर्वेद भी अपने सिद्धांतों के अनुसार इसे सही बताता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आयुर्वेद के अनुसार मानें तो हमारे शरीर में अग्नि तत्व पाचन के लिए जिम्मेदार होता है। जब हम खाना खाते हैं तो उस समय शरीर में अग्नि तत्व सक्रिय हो जाता है। खाने को जल्दी पचाने के लिए शरीर के अन्दर ब्लड का सर्कुलेशन बढ़ जाता है और जब हम नहाते हैं तो शरीर का तापमान नीचे चला जाता है। जिससे हमारे पाचन की क्रिया धीरे हो जाती है।
कुछ विशेषज्ञ तो यह भी कहते हैं कि खाना खाने के बाद तैराकी नहीं करनी चाहिए क्योंकि यह पाचन की प्रक्रिया में बाधा बन सकता है। जिससे ऑक्सिजन की कमीं के कारण पेट में क्रैंप्स भी हो सकती है। क्रैंप्स भोजन करने के तुरंत बाद नहानें से भी हो सकता है। खाने के फौरन बाद नहाने की वजह से बेचैनी, सीने में जलन,मोटापा और स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियां हो सकती हैं। खाना खाने के लगभग आधे घंटे बाद ही नहाना चाहिए। वहीं आयुर्वेद के मुताबिक खाने के कम से कम दो घंटे बाद ही नहाना चाहिए।