फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   study reveals up to 50 percent death due to liver cancer cure by hepatitis c medicine

अब इन दवाइयों की मदद से 'लिवर कैंसर' के मरीजों की बचाई जा सकेगी जान

Tue, 13 Aug 2019 04:32 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Tue, 13 Aug 2019 04:32 PM IST
विज्ञापन
study reveals up to 50 percent death due to liver cancer cure by hepatitis c medicine

हेपेटाइटिस ऐसी बीमारी है जिसमें संक्रमण के कारण लीवर में सूजन आ जाती है, जिस वजह से लिवर का काम प्रभावित होता है। लीवर हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह खून में से टॉक्सिन्स को साफ करने के साथ-साथ खाने को पचाने में भी हमारी मदद करता है। हाल ही में ये बात सामने आई है कि हेपेटाइटिस सी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाइयों से लिवर की बीमारी का इलाज किया जा सकता है। 

विज्ञापन

study reveals up to 50 percent death due to liver cancer cure by hepatitis c medicine

एक शोध में ये पता चला है कि हेपेटाइटिस सी का इलाज करने में इस्तेमाल होने वाले ऐंटीवायरल दवाइयां उन मरीजों में लिवर संबंधी मौतों को 50 प्रतिशत तक कम करने में कारगर हैं जो कभी लिवर के कैंसर से ग्रस्त रहे थे। गेस्ट्रोएन्ट्रॉलजी में प्रकाशित इस स्टडी के लिए शोधकर्ताओं ने देशभर के 31 मेडिकल सेंटर्स से करीब 800 मरीजों पर शओध किया और पाया कि ऐंटीवायरल ड्रग्स न सिर्फ सुरक्षित हैं बल्कि इनकी वजह से सिरॉसिस और लिवर कैंसर से होने वाली मौतों का आंकड़ा 46 फीसदी घट गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेपेटाइटिस सी का पूरी तरह इलाज बहुत जरूरी है, वर्ना सिरॉसिस होने का खतरा होता है। इसका वायरस संक्रमित खून से फैलता है। यह बीमारी इसलिए भी खतरनाक है क्योंकि आधे से ज्यादा संक्रमित लोगों को यह पता ही नहीं होता है कि उन्हें यह बीमारी है, ऐसा इसलिए क्योंकि उनमें इसके लक्षण या तो दिखाई नहीं देते या सामने आने में 10 साल तक लग जाते हैं। इस वजह से समय-समय पर ब्लड टेस्ट करवाने की सलाह दी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed