फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CoronaVirus: इस देश ने ऐसा क्या किया कि पिछले 200 दिन में नहीं आया एक भी कोरोना केस?

Thu, 29 Oct 2020 03:40 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Thu, 29 Oct 2020 03:40 PM IST
विज्ञापन
No covid cases in 200 days: This country is now the worlds envy, all you need to know, How Do Taiwan control Coronavirus pandemic,
CoronaVirus in taiwan - फोटो : Social Media

दुनिया के कई देशों में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन एक ऐसा भी देश है, जो अपने प्रयासों से इस महामारी पर विजय हासिल करता दिख रहा है। कोरोना महामारी पर यह उपलब्धि हासिल करने वाला देश है- ताइवान। इस देश में पिछले 200 दिनों से कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। ताइवान में आखिरी कोरोना केस 12 अप्रैल को सामने आया था और उसके बाद से देशभर में इस महामारी की कोई दूसरी लहर देखने को नहीं मिली है। करीब 2.30 करोड़ आबादी वाले इस देश ने कोरोना महामारी पर नियंत्रण पाने के लिए आखिर ऐसा क्या किया, यह जानने को कई देश उत्सुक हैं।


 

No covid cases in 200 days: This country is now the worlds envy, all you need to know, How Do Taiwan control Coronavirus pandemic,
Coronavirus in Taiwan - फोटो : PTI

विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना के शुरुआती दिनों में ही देश की सीमाएं सील कर देना और यात्राओं पर नियमन करना इस महामारी के खिलाफ बड़ा कदम साबित हुआ। ऑस्ट्रेलिया के नेशनल यूनिवर्सिटी मेडिकल स्कूल में संक्रामक रोग चिकित्सक और शिक्षक प्रो. पीटर कॉलिग्नन के मुताबिक, ताइवान ने शायद दुनिया भर में सबसे अच्छा उदाहरण सेट किया है है। ताइवान एकमात्र ऐसा प्रमुख देश है जो अब तक कोरोना के कम्यूनिटी ट्रांसमिशन को खत्म करने में सक्षम रहा है। 

No covid cases in 200 days: This country is now the worlds envy, all you need to know, How Do Taiwan control Coronavirus pandemic,
Sanitization for Coronavirus Control - फोटो : PTI

सीमा सील
इस वर्ष अगस्त में सरकार के पूर्वानुमान के अनुसार ताइवान दुनिया की कुछ ऐसी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हैं, जिसकी जीडीपी यानी सकल घरेलू उत्पाद में 2020 में 1.56 फीसदी का विस्तार होगा। सरकार ने गुरुवार को फिलीपींस, अमेरिका और इंडोनेशिया से तीन और आयातित मामलों की पुष्टि की, और पिछले दो हफ्तों में 20 से अधिक आयातित मामले दर्ज किए हैं। जनवरी में महामारी फैलने के तुरंत बाद ताइवान ने गैर-निवासियों के लिए सीमा सील कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
No covid cases in 200 days: This country is now the worlds envy, all you need to know, How Do Taiwan control Coronavirus pandemic,
कोरोना वायरस से सुरक्षा देता है मास्क (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

14 दिन का क्वारंटीन
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर पॉलिसी, आउटकम एंड प्रिवेंशन के निदेशक जेसन वांग कहते हैं कि ताइवान की निरंतर सफलता सीमा नियंत्रण के सख्त नियमों के कारण संभव रही है। इनमें 14 दिन का क्वारंटीन भी शामिल रहा है। ताइवान में अबतक लगभग 3.40 लाख लोग होम क्वारंटीन पर हैं। यहां कोरोना के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर लगभग 1,000 लोगों पर जुर्माना लगाया है। भारत और अन्य देशों में इन नियमों में थोड़ी ढील दिखी है। 

विज्ञापन
No covid cases in 200 days: This country is now the worlds envy, all you need to know, How Do Taiwan control Coronavirus pandemic,
कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत चीन से हुई थी(File Photo) - फोटो : PTI

फेस मास्क का वितरण
महामारी नियंत्रण के कदमों पर और गौर करें तो ताइवान में बड़ी संख्या में फेस मास्क का वितरण भी शामिल है, जिसने इसकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बता दें कि महामारी की शुरुआत में ही सरकार ने सभी घरेलू उत्पादित फेस मास्क को स्टॉक किया और उनके निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। चार महीनों के भीतर कंपनियों ने उत्पादन में एक दिन में 20 लाख से दो करोड़ यूनिट तक बढ़त हासिल की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed