कोरोना वायरस का संक्रमण दुनियाभर में तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, ब्राजील, रूस समेत दुनिया के कई देश इस महामारी से बुरी तरह प्रभावित हैं। भारत समेत कई देशों के वैज्ञानिक कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने को लेकर शोधरत हैं। वहीं दूसरी ओर इसकी दवा तैयार करने में भी दुनियाभर की कई कंपनियां लगी हुई है। हालांकि अबतक इसका कोई सटीक इलाज नहीं मिल पाया है। पहले से उपलब्ध कुछ दवाओं का इस्तेमाल कोरोना के इलाज में किया जा रहा है। वहीं, पिछले दिनों फैबिफ्लू, डेक्सामेथासोन जैसी कुछ दवाओं को भी डॉक्टरों की निगरानी में कोरोना के इलाज में इस्तेमाल करने की अनुमति मिली है। अब कोरोना की एक नई दवा सामने आई है, जो मरीज के शरीर में कोरोना वायरस को संख्या बढ़ाने से रोकेगी। आइए जानते हैं इस दवा के बारे में:
{"_id":"5f08bfa07f80da7b1c55a280","slug":"new-coronavirus-drug-launch-all-you-need-to-know-about-covid-19-medicine-russia-pharm-coronavir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus New Drug: 'कोरोनाविर' के नाम से आ गई कोरोना की नई दवा, वायरस को ऐसे रोकेगी","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus New Drug: 'कोरोनाविर' के नाम से आ गई कोरोना की नई दवा, वायरस को ऐसे रोकेगी
Sat, 11 Jul 2020 02:08 AM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Sat, 11 Jul 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Drug Update
- फोटो : Amar Ujala
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
- रूस की फार्मा कंपनी आर-फार्मा(Russia Pharm) ने कोरोना वायरस के इलाज के लिए नई दवा तैयार की है। यह नई दवा एंटीवायरल है, जिसका नाम कोरोनाविर(Coronavir) रखा गया है। क्लीनिकल ट्रायल यानी नैदानिक परीक्षण के बाद इस दवा को कोरोना मरीजों के इलाज के लिए इस्तेमाल करने की अनुमति मिल गई है।
Coronavirus Drug Update
- फोटो : Pixabay/Amar Ujala
- आर-फार्मा(Russia Pharm) कंपनी का दावा है कि कोरोना के मरीजों पर यह दवा बेहतर असर करती है। कोरोनाविर नाम की यह दवा वायरस का रेप्लिलेशन रोकती है यानी कि यह दवा वायरस को संख्या बढ़ाने से रोकती है। मालूम हो कि इंसान के शरीर में प्रवेश करने के बाद कोरोना वायरस बहुत तेजी से अपनी संख्या बढ़ाता है। दवा उसे ऐसा करने से रोकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus
- फोटो : Pixabay
कोरोना की जड़ पर वार करती है 'कोरोनाविर'
- रूस की इस कंपनी का दावा है कि 'कोरोनाविर' देश की पहली ऐसी दवा है, जो कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए पूरी तरह कारगर है। दुनियाभर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच इसके संक्रमण की रफ्तार रोकने को तमाम तरह के उपाय हो रहे हैं, लेकिन इस समस्या की जड़ तो कोरोना वायरस ही है। संक्रमित मरीजों के शरीर में जाने के बाद यह दवा कोरोना की संख्या को बढ़ने से रोक देती है।
विज्ञापन
Coronavirus Drug Update
- फोटो : Pixabay/Amar Ujala
ट्रायल के दौरान 55 फीसदी ज्यादा सुधार
- रशियन फार्मा कम्पनी आर-फार्म के मुताबिक, क्लीनिकल ट्रायल के दौरान इस दवा के शानदार परिणाम आए हैं। ट्रायल के दौरान कोरोनाविर ले रहे और दूसरी थेरेपी या दवा ले रहे कोरोना के मरीजों की तुलना की गई। इस दौरान सामने आया कि दूसरी दवा और थेरेपी के मुकाबले कोरोनाविर लेने वाले मरीजों में 55 फीसदी अधिक सुधार हुआ।