फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Manohar Parrikar is suffering from Pancreatic Cancer here is everything about the Disease

पैनक्रियाटिक कैंसर से जूझ रहे हैं मनोहर पर्रिकर, जानें कैसे होती है यह बीमारी और क्या है बचाव

Sat, 02 Feb 2019 07:04 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 02 Feb 2019 07:04 PM IST
विज्ञापन
Manohar Parrikar is suffering from Pancreatic Cancer here is everything about the Disease
हमारी बदलती लाइफस्टाइल में कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी तेजी से फैल रहा है - फोटो : social media

हमारी बदलती लाइफस्टाइल में कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी तेजी से फैल रही है। इस बीमारी के शिकार आम लोग ही नहीं देश के बड़े-बड़े सेलिब्रिटी और राजनेता भी हो रहे हैं। कुछ दिन पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे कैंसर की चपेट में आईं थीं। बॉलीवुड डायरेक्टर राकेश रोशन से लेकर एक्टर इरफान खान भी इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। पूर्व रक्षा मंत्री और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर भी कैंसर से जूझ रहे हैं। उन्हें पैनक्रियाटिक कैंसर है और एम्स से उनका इलाज चल रहा है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि यह घातक बीमारी कैसे होती है और इससे बचने के लिए आपको किन चीजों का ख्याल रखना जरूरी है।

विज्ञापन

क्या होता है पैनक्रियाटिक कैंसर

Manohar Parrikar is suffering from Pancreatic Cancer here is everything about the Disease
क्या होता है पैनक्रियाटिक कैंसर - फोटो : social media

पैनक्रियाटिक कैंसर शरीर के पैनक्रियाज यानी अग्नाशय में होता है जो कि मानव शरीर का प्रमुख अंग है।बहुत ही कम लोगों में इस तरह के कैंसर की बीमारी होती है। अग्नाशय में कैंसर की कोशिकाओं के जन्म के बाद पैनक्रियाज कैंसर होता है। इस बीमारी के शिकार ज्यादातर 60 साल से ज्यादा उम्र के लोग होते हैं। महिलाओं के मुकाबले पुरुषों को ज्यादा पैनक्रियाटिक कैंसर होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रेड मीट के सेवन से ज्यादा होती है यह बीमारी

पैनक्रियाज कैंसर रेड मीट और चर्बी वाले आहार के ज्यादा मात्रा में सेवन से होता है। ऐसे में अगर आपको इस बीमारी से बचना है तो अपने आहार में कम मात्रा में रेड मीट और वसा वाले आहार का सेवन करें। इस तरह के आहार की जगह अपने भोजन में फल और सब्जियों का सेवन ज्यादा करें। 
 

विज्ञापन

पैनक्रियाटिक कैंसर के लक्षण 

इस बीमारी के लक्षणों में पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द रहना, स्किन, आंख और यूरिन का कलर पीला होना।
भूख ना लगना, जी मचलना और उल्टियां होना शामिल है। इसके अलावा कमजोरी महसूस होने और भूख कम लगना भी इस बीमारी के लक्षणों में शामिल है।

ज्यादा सिगरेट पीने से भी होता है पैनक्रियाटिक कैंसर का खतरा

इसके अलावा ज्यादा सिगरेट पीने वाले लोगों को भी पैनक्रियाटिक कैंसर का खतरा होता है। यह बीमारी वंशानुगत भी है। यानी कि अगर आपके पूर्वजों को यह बीमारी है तो यह आपको भी हो सकती है। मोटापा बढ़ने से भी यह बीमारी होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed