फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   latest covid-19 news worldwide Thailand corona cases surpass 2.5 lakh new omicron variant NB.1.8.1 active

Covid-19: इस देश में कोरोना के ढाई लाख से ज्यादा केस, भारत वाला वैरिएंट यहां भी एक्टिव; WHO ने किया सावधान

Fri, 06 Jun 2025 10:42 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 06 Jun 2025 10:42 PM IST
सार

दुनिया के कई देशों में कोरोना के मामले बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं। भारतीय आबादी में भी संक्रमण का प्रसार काफी तेज है, जिसके कारण 3 जून (मंगलवार) को देश में कुल एक्टिव मामले 4000 का आंकड़ा पार गए हैं।  थाईलैंड में इस साल अब तक ढाई लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं।

विज्ञापन
latest covid-19 news worldwide Thailand corona cases surpass 2.5 lakh new omicron variant NB.1.8.1 active
कोरोनावायरस अपडेट्स - फोटो : Adobe stock photos
loader

विस्तार

कुछ महीनों पहले तक अगर आपको भी लग रहा था कि कोरोनावायरस अब चला गया है, तो इन दिनों सामने आ रही रिपोर्ट्स ने ये भ्रम तोड़ दिया होगा। पहले से ही स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते रहे हैं कि कोरोनावायरस लगातार हमारे बीच बना हुआ है और समय-समय पर म्यूटेशन के साथ इसका खतरा बढ़ जाता है। इस बार भी ऐसा ही कुछ हो रहा है।

विज्ञापन


दुनिया के कई देशों में कोरोना के मामले बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं। भारतीय आबादी में भी संक्रमण का प्रसार काफी तेज है, जिसके कारण 3 जून (मंगलवार) को देश में कुल एक्टिव मामले 4000 का आंकड़ा पार गए हैं। इस साल अब तक संक्रमण के कारण 37 लोगों की मौत भी हुई है।
विज्ञापन


वैश्विक स्तर पर आंकड़ों पर नजर डालें तो थाईलैंड में कोरोना का भयंकर प्रकोप देखा जा रहा है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक थाईलैंड में इस साल अब तक ढाई लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। ये आंकड़े इसलिए ज्यादा डराने वाले हैं क्योंकि थाइलैंड में भी भारत वाला वैरिएंट (NB.1.8.1) ही सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन



(ये भी पढ़िए- सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं, देश में युवाओं की भी हो रही है कोरोना से मौत; डॉक्टर से जानिए इसकी वजह)

latest covid-19 news worldwide Thailand corona cases surpass 2.5 lakh new omicron variant NB.1.8.1 active
थाइलैंड में बढ़ते कोरोना के मामले - फोटो : Adobe stock photos

थाइलैंड में संक्रमण बढ़ा,  NB.1.8.1 वैरिएंट का ही खतरा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक थाईलैंड में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट NB.1.8.1 के कारण बढ़ते मामलों की लेकर चेतावनी दी गई है। लोगों से सतर्क रहने और बचाव के उपायों का पालन करने की सलाह दी गई है। 30 मई तक के आंकड़ों में 41,283 नए मामले सामने आए, जिससे इस साल अब तक यहां कुल 2.57 लाख  केस हो गए। यहां कुल मौतों की संख्या 52 हो गई है।





खबरों के मुताबिक बैंकॉक के मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में सबसे अधिक मामले देखे गए हैं, यहां कामकाजी उम्र के वयस्कों, छात्रों, बच्चों और बुजुर्ग आबादी में संक्रमण की दर सबसे अधिक है। 31 मई को जारी एक बयान में स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से स्थिति पर बारीकी से नजर रखने और संक्रमण से बचाव का आग्रह किया, खासकर तब जब ये वैरिएंट विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से फैल रहा है।

(सावधान- हवा के अलावा इस माध्यम से भी फैल सकता है कोरोनावायरस)

latest covid-19 news worldwide Thailand corona cases surpass 2.5 lakh new omicron variant NB.1.8.1 active
कोरोनावायरस का प्रकोप - फोटो : Adobe stock photos

डब्ल्यूएचओ ने किया सावधान

इसके अलावा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी चेतावनी दी है कि स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। दक्षिण पूर्व एशिया और पूर्वी भूमध्य सागर वाले हिस्सों में वायरस में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है।

डब्ल्यूएचओ ने कहा, फरवरी के मध्य से कोरोनावायरस का प्रसार बढ़ा है, इसकी पॉजिटिविटी रेट अब 11% तक पहुंच गई है, जो जुलाई 2024 के बाद से सबसे अधिक है। 73 देशों में स्थिति विशेष रूप से चिंताजनक है।

अफ्रीका, यूरोप और अमेरिका में संक्रमण की दर अपेक्षाकृत कम है। हालांकि अन्य देशों में संक्रमण की स्थिति को देखते हुए यहां भी अलर्ट रहने की आवश्यकता है।

latest covid-19 news worldwide Thailand corona cases surpass 2.5 lakh new omicron variant NB.1.8.1 active
संक्रमण की गंभीर स्थिति और मौत - फोटो : Freepik.com

अमेरिका में मौत के मामलों ने डराया

अमेरिका में संक्रमण की दर एशियाई देशों की तुलना में तो कम है पर कुछ स्थानों से मौत के मामलों में तेजी से वृद्धि की खबरों ने लोगों को डरा दिया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां न सिर्फ संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं बल्कि हर सप्ताह 300 से ज्यादा लोगों की मौतें भी हो रही हैं।

खास बात ये है कि अमेरिका में भी वही वायरस एक्टिव है जो भारत में संक्रमण बढ़ा रहा है। वैक्सीनोलॉजिस्ट और एट्रिया रिसर्च इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. ग्रेगरी पोलैंड ने कोविड से संबंधित मौतों की संख्या में वृद्धि के प्रमुख कारण के रूप में वैक्सीनेशन न कराने, या फिर अपडेटेड वैक्सीन न लेने को प्रमुख माना है। 


(गर्भावस्था में संक्रमण होना कितना खतरनाक? अध्ययन में सामने आई चौंकाने वाली बात)

latest covid-19 news worldwide Thailand corona cases surpass 2.5 lakh new omicron variant NB.1.8.1 active
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : Freepik.com

भारत में कैसे हैं हालात

थाईलैंड-अमेरिका की ही तरह भारत में भी ओमिक्रॉन वैरिएंट NB.1.8.1 सक्रिय है, यहां संक्रमण की रफ्तार पिछले 10 दिनों में 10 गुना से अधिक हो गई है।

22 मई को देश में कुल एक्टिव केस 257 थे जो 13 दिन में ही बढ़कर 3 जून को 4026 हो गए हैं। केरल में सबसे ज्यादा 1416 मामले हैं, महाराष्ट्र में 494 और गुजरात में 397 लोग कोरोना का शिकार हुए।

हालांकि अच्छी बात ये है कि यहां कोरोना से रिकवरी रेट अभी अच्छी है। 1 जनवरी से अब तक करीब 2700 लोग संक्रमित होकर ठीक हो चुके हैं, वहीं पिछले 24 घंटे में ही 512 लोग संक्रमण से ठीक हुए हैं।



------------
नोट: यह लेख डॉक्टर्स का सलाह और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed