फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Japan nationwide flu epidemic Should India Be Worried concerns about changes in virus behavior

Japan Epidemic: भारत में भी महामारी की आशंका? क्या जापान जैसा फ्लू फैल सकता है इंडिया में?

Mon, 13 Oct 2025 08:22 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 13 Oct 2025 08:22 PM IST
सार

  • जापान फ्लू का व्यापक प्रकोप झेल रहा है। हालात इतने तेजी से और गंभीर रूप से बिगड़े हैं कि सरकार ने आधिकारिक तौर पर 'देशव्यापी फ्लू महामारी' घोषित कर दी है। 
  •  वायरस के व्यवहार और प्रकृति में कई प्रकार का परिवर्तन नोटिस किया जा रहा है जो इस तीव्र प्रकोप का प्रमुख कारण है।

विज्ञापन
Japan nationwide flu epidemic Should India Be Worried concerns about changes in virus behavior
जापान में फ्लू का प्रकोप कितना चिंताजनक - फोटो : Amarujala

विस्तार

Japan Epidemic: साल 2019-2023 के बीच फैली कोरोनामहामारी ने वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को किस कदर प्रभावित किया, इससे हम सभी भली-भांति परिचित हैं। महामारी के दौरान लगे तमाम प्रतिबंध, लॉकडाउन और स्वास्थ्य चुनौतियों ने हम सभी के जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया था। हालांकि 2023 के अंत तक सब कुछ दोबारा से सामान्य होने लगा।

विज्ञापन


पर क्या ये राहत बस कुछ ही दिनों की थी? ये सवाल इसलिए उठने लगे हैं क्योंकि इन दिनों जापान में हालात कुछ उसी तरह के हैं जैसा कि कोरोना के समय में देखा जा रहा था।
विज्ञापन


जापान फ्लू का व्यापक प्रकोप झेल रहा है। हालात इतने तेजी से और गंभीर रूप से बिगड़े हैं कि सरकार ने आधिकारिक तौर पर 'देशव्यापी फ्लू महामारी' घोषित कर दिया है। संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए 130 से ज्यादा स्कूल, किंडरगार्टन और चाइल्डकैअर सेंटर अस्थाई तौर पर बंद कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक  देशभर के लगभग 3,000 अस्पतालों में कुल मिलाकर 4030 फ्लू मरीजों के भर्ती होने की सूचना मिली है। ओकिनावा, टोक्यो और कागोशिमा शहर सबसे ज्यादा प्रभावित बताए जा रहे हैं।

इन खबरों ने लोगों के मन में चिंता बढ़ा दी है कि क्या हम कोरोना की तरह एक और गंभीर स्वास्थ्य संकट की तरफ बढ़ रहे हैं? जापान में फैली बीमारी को देखते हुए क्या भारत को भी अलर्ट हो जाना चाहिए?

Japan nationwide flu epidemic Should India Be Worried concerns about changes in virus behavior
फ्लू के प्रकोप के चलते अस्पताल में भर्ती मरीज (सांकेतिक) - फोटो : Freepik.com

क्या जापान में कोरोना फैल रहा है?

जापान से जिस तरह की खबरें सामने आ रही हैं, ऐसे में लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या जापान में फिर से कोरोनावायरस फैल रहा है? 

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि देश में कोरोना नहीं बल्कि फ्लू का संक्रमण देखा जा रहा है। फ्लू वैसे तो हर साल फैलता रहता है और लोगों पर इसका ज्यादा असर नहीं होता है, हालांकि इस बार फैल रहे वायरस में संभवत: कुछ म्यूटेशन हो सकते हैं जो इसकी प्रकृति को खतरनाक बना रहे हैं। 

इसके अलावा विशेषज्ञों का कहना है कि इस साल फ्लू के मामले मौसम की अपेक्षा से पांच सप्ताह पहले ही देखे जाने लगे हैं, जिसने स्वास्थ्य सेवाओं पर न सिर्फ अतिरिक्त दवाब बढ़ा दिया है साथ ही सेहत को लेकर कई चुनौतियां भी देखी जा रही हैं। 

Japan nationwide flu epidemic Should India Be Worried concerns about changes in virus behavior
जापान में लॉकडाउन जैसे हालात - फोटो : Amarujala.com

स्थानीय विशेषज्ञों का क्या कहना है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, वायरस के व्यवहार और प्रकृति में कई प्रकार का परिवर्तन नोटिस किया जा रहा है जो इस तीव्र प्रकोप का प्रमुख कारण है। होक्काइडो के स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के प्रोफेसर योको त्सुकामोटो ने जापानी मीडिया से बात करते हुए कहा, इस साल फ्लू का मौसम बहुत जल्दी शुरू हो गया है, लेकिन बदलते वैश्विक परिवेश में यह एक आम स्थिति बन सकती है।

विशेषज्ञ कहते हैं, अधिकतर एशियाई देशों में भी इन दिनों फ्लू का असर देखा जा रहा है, वहां के लोगों को जापान की स्थिति से सीख लेने की आवश्यकता है। तो क्या भारत को भी अलर्ट हो जाना चाहिए?

Japan nationwide flu epidemic Should India Be Worried concerns about changes in virus behavior
वैश्विक स्तर पर बढ़ता स्वास्थ्य जोखिम? - फोटो : Adobe Stock Photos

क्या अन्य देशों को चिंतित होने की जरूरत है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, किसी विकसित या विकासशील देश में फैले संक्रामक रोग के विश्व स्तर पर फैलने की आशंका हमेशा बनी रहती है। विशेष रूप से तब, जब अंतराष्ट्रीय स्तर पर यात्राएं जारी हैं और बड़े समारोहों का आयोजन हो रहा है। दुनिया के अन्य हिस्सों में स्वास्थ्य अधिकारी को अंतराष्ट्रीय आवागमन पर विशेष निगरानी रखनी चाहिए ताकि वायरस के प्रसार की गति को नियंत्रित किया जा सके। इसके अलावा हाल के वर्षों में जिस तरह से इंफ्लुएंजा वायरस में म्यूटेशन नोटिस किए गए हैं वो अलार्मिंग है।

भारत के संदर्भ में बात करें तो फिलहाल यहां घबराने की कोई जरूरत तो नहीं है। हालांकि, भारत में ठंड का समय आते ही अचानक मौसम में होने वाले परिवर्तन से फ्लू संक्रमण बढ़ सकता है, ऐसे में इस संक्रमण काल में सतर्क रहना जरूरी है।

Japan nationwide flu epidemic Should India Be Worried concerns about changes in virus behavior
संक्रामक रोगों का प्रकोप कितना खतरनाक - फोटो : Adobe Stock Photos

भारत में भी देखा गया फ्लू वायरस में म्यूटेशन का असर

हाल के महीनों ने भारत में भी म्यूटेटेड फ्लू का प्रकोप देखा गया है। राजधानी दिल्ली-एनसीआर में अगस्त-सितंबर में H3N2 वायरस के संक्रमण का प्रकोप देखा गया था। ये वायरस कितनी तेजी से बढ़ा इसका अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि सर्वेक्षण में पाया गया कि दिल्ली-एनसीआर के लगभग 70% घरों में  एक या उससे अधिक लोग फ्लू/वायरल बुखार के लक्षणों का अनुभव कर रहे थे। H3N2 वायरस भी फ्लू वायरस का ही एक रूप है जिसका असर दिल्ली में देखा गया, हालांकि हालात बहुत शीघ्र नियंत्रण में आ गए। 

विशेषज्ञों की टीम कहती है, जापान का मौजूदा फ्लू संकट इस बात की याद दिलाता है कि वायरस की दुनिया कभी नहीं रुकती। हालांकि यह पारंपरिक अर्थों में महामारी नहीं है, फिर भी सभी लोगों को अलर्ट रहने की आवश्यकता है। फ्लू और अन्य श्वसन संक्रमणों पर काबू पाने के लिए हाथों की स्वच्छता, मास्क और खुद से ही सोशल डिस्टेंसिंग जैसे उपाय आपको खतरे से बचाए रखने में मददगार हो सकते हैं।



-------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed