फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   India New Diabetes Drug Approval Denkark medicine for sugar patients reduce obesity know details in hindi

Diabetes Drug Approval: मधुमेह मरीज के लिए भारत में डेनमार्क की दवा को मंजूरी, मोटापा भी घटाएगी; जानिए खासियत

Wed, 01 Oct 2025 02:23 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 01 Oct 2025 02:23 AM IST
सार

मधुमेह के मरीजों के लिए अच्छी खबर है। भारत में यूरोपीय देश डेनमार्क में बनी दवा को मंजूरी दी गई है। जानकारी के मुताबिक इस दवा के इस्तेमाल से मोटापा घटाने में भी मदद मिलेगी। इस दवा के विषय में विस्तार से जानिए

विज्ञापन
India New Diabetes Drug Approval Denkark medicine for sugar patients reduce obesity know details in hindi
डायबिटीज के लिए भारत में नई दवा को स्वीकृति (सांकेतिक) - फोटो : Freepik.com

विस्तार

टाइप 2 मधुमेह के मरीजों के लिए भारत ने डेनमार्क की नई दवा को मंजूरी दी है। नई दिल्ली स्थित केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने सेमाग्लूटाइड नामक दवा को भारतीय बाजार में लाने की आधिकारिक अनुमति दी है जो एक फिनिश्ड फॉर्मुलेशन है यानी यह दवा पूरा प्रोसेस करके, पैक करके, इंजेक्शन के रूप में तैयार हो चुकी है।

विज्ञापन


वयस्क मरीजों के लिए है दवा
सेसाग्लूटाइड इंसुलिन की तरह काम करने वाला अणु है जो लूकागज लाइक पेप्टाइड-1 रिसेप्टर एगोनिस्ट श्रेणी की दवा है। यह उन वयस्क मरीजों के लिए है जिन्हें आहार और व्यायाम से पर्याप्त नियंत्रण नहीं मिल रहा और मेटफॉर्मिन जैसी पारंपरिक दवाएं या तो सहन नहीं हो पा रही हैं या फिर प्रभावी नहीं हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Health Tips: क्या आप भी बार-बार महसूस करते हैं हाथ-पैर में झुनझुनी? हो सकती है इस विटामिन की कमी
विज्ञापन
विज्ञापन


हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसे हृदय रोगों के खतरे कम होते हैं
ओजेम्पिक नाम से भी चर्चित यह दवा ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने के साथ-साथ हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसे हृदय रोगों के खतरे को भी कम करती है। साथ ही, दुनियाभर में हुए क्लिनिकल ट्रायल्स ने दिखाया है कि इसका असर वजन कम करने में भी कारगर है।

ये भी पढ़ें- Diabetes Type 1.5: देश में डायबिटीज का नया संकट, 5-10% मरीज टाइप 1.5 का शिकार; जानिए इसके लक्षण और खतरे

दवा की कीमत मरीजों की पहुंच में होना सबसे बड़ी चुनौती 
इसी कारण इसे मोटापे से जूझ रहे मरीजों के लिए भी आशा की दवा माना जा रहा है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि इस दवा की कीमत मरीजों की पहुंच में होना सबसे बड़ी चुनौती होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed