फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए ले रहे हैं ये 3 चीजें तो संभल जाएं, कहीं सेहत पर ना पड़ जाए भारी

Thu, 19 Nov 2020 05:18 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Thu, 19 Nov 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
immunity boosters side effects disadvantages of kadha turmeric milk and lemon water kadha peene ka sahi samay
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए लोग खान- पान का विशेष ध्यान रख रहे हैं- सांकेतिक तस्वीर

कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए इम्यून सिस्टम को मजबूत किया जा रहा है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए लोग खान- पान का विशेष ध्यान रख रहे हैं और अपने डाइट प्लान में इम्यूनिटी बढ़ानी वाली चीजों को शामिल कर रहे हैं। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए इस समय लोग काढ़ा, हल्दी दूध, नींबू पानी का सेवन कर रहे हैं। इन चीजों का सेवन करने से इम्यून सिस्टम को मजबूत किया जा सकता है, पर इनका अधिक मात्रा में सेवन करने से स्वास्थ्य को नुकसान भी होता है। आज हम आपको बताएंगे कि आपको इन चीजों का सेवन करते समय किन बातों का ध्यान रखना है...

immunity boosters side effects disadvantages of kadha turmeric milk and lemon water kadha peene ka sahi samay
काढ़ा पीना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
  • काढ़ा

काढ़ा पीना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। काढ़ा का सेवन करने से इम्यून सिस्टम को मजबूत किया जा सकता है, परंतु अधिक मात्रा में काढ़ा का सेवन करने से स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ता है। 

  • अधिक मात्रा में काढ़ा का सेवन करने से होता है नुकसान...

अधिक मात्रा में काढ़ा का सेवन करने से आपको कई तरहों की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जैसे- 
पेट संबंधित समस्याएं
स्किन संबंधित समस्याएं

अगली स्लाइड में जानिए काढ़ा का सेवन करने की सही मात्रा...

immunity boosters side effects disadvantages of kadha turmeric milk and lemon water kadha peene ka sahi samay
रोज काढ़ा का सेवन नहीं करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कितनी मात्रा में किया जा सकता है काढ़ा का सेवन...

  • कई विशेषज्ञों के अनुसार रोज काढ़ा का सेवन नहीं करना चाहिए। आप एक दिन छोड़ कर काढ़ा का सेवन कर सकते हैं। अगर आप काफी लंबे समय से काढ़ा पी रहे हैं तो कुछ समय के लिए इसे पीना बंद कर दें। आपको हफ्ते में दो से तीन बार या एक दिन छोड़कर ही काढ़ा पीना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
immunity boosters side effects disadvantages of kadha turmeric milk and lemon water kadha peene ka sahi samay
हल्दी वाला दूध स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

हल्दी वाला दूध

  • हल्दी वाला दूध स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है, परंतु अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से नुकसान होता है। आजकल इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए बहुत से लोग रात को हल्दी वाले दूध का सेवन कर रहे हैं। अगर आप भी रोज हल्दी वाले दूध का सेवन कर रहे हैं तो आपको दूध में हल्दी की मात्रा बहुत कम रखनी चाहिए। दूध में हल्दी की मात्रा अधिक रखने से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
immunity boosters side effects disadvantages of kadha turmeric milk and lemon water kadha peene ka sahi samay
नींबू में विटामिन सी काफी मात्रा में पाया जाता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

नींबू पानी

  • नींबू पानी स्वास्थ्य के लिए बहुत अधिक फायदेमंद होता है। नींबू में विटामिन सी काफी मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में सहायक होता है। विशेषज्ञों के अनुसार आप दिन में दो नींबू का जूस बनाकर पी सकते हैं। नींबू पानी का अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर की क्षारीयता कम होती है। 

अगली स्लाइड में जानिए किन लोगों को नहीं करना चाहिए नींबू पानी का सेवन..

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed