कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए इम्यून सिस्टम को मजबूत किया जा रहा है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए लोग खान- पान का विशेष ध्यान रख रहे हैं और अपने डाइट प्लान में इम्यूनिटी बढ़ानी वाली चीजों को शामिल कर रहे हैं। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए इस समय लोग काढ़ा, हल्दी दूध, नींबू पानी का सेवन कर रहे हैं। इन चीजों का सेवन करने से इम्यून सिस्टम को मजबूत किया जा सकता है, पर इनका अधिक मात्रा में सेवन करने से स्वास्थ्य को नुकसान भी होता है। आज हम आपको बताएंगे कि आपको इन चीजों का सेवन करते समय किन बातों का ध्यान रखना है...
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए ले रहे हैं ये 3 चीजें तो संभल जाएं, कहीं सेहत पर ना पड़ जाए भारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- काढ़ा
काढ़ा पीना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। काढ़ा का सेवन करने से इम्यून सिस्टम को मजबूत किया जा सकता है, परंतु अधिक मात्रा में काढ़ा का सेवन करने से स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ता है।
- अधिक मात्रा में काढ़ा का सेवन करने से होता है नुकसान...
अधिक मात्रा में काढ़ा का सेवन करने से आपको कई तरहों की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जैसे-
पेट संबंधित समस्याएं
स्किन संबंधित समस्याएं
अगली स्लाइड में जानिए काढ़ा का सेवन करने की सही मात्रा...
कितनी मात्रा में किया जा सकता है काढ़ा का सेवन...
- कई विशेषज्ञों के अनुसार रोज काढ़ा का सेवन नहीं करना चाहिए। आप एक दिन छोड़ कर काढ़ा का सेवन कर सकते हैं। अगर आप काफी लंबे समय से काढ़ा पी रहे हैं तो कुछ समय के लिए इसे पीना बंद कर दें। आपको हफ्ते में दो से तीन बार या एक दिन छोड़कर ही काढ़ा पीना चाहिए।
हल्दी वाला दूध
- हल्दी वाला दूध स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है, परंतु अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से नुकसान होता है। आजकल इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए बहुत से लोग रात को हल्दी वाले दूध का सेवन कर रहे हैं। अगर आप भी रोज हल्दी वाले दूध का सेवन कर रहे हैं तो आपको दूध में हल्दी की मात्रा बहुत कम रखनी चाहिए। दूध में हल्दी की मात्रा अधिक रखने से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है।
नींबू पानी
- नींबू पानी स्वास्थ्य के लिए बहुत अधिक फायदेमंद होता है। नींबू में विटामिन सी काफी मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में सहायक होता है। विशेषज्ञों के अनुसार आप दिन में दो नींबू का जूस बनाकर पी सकते हैं। नींबू पानी का अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर की क्षारीयता कम होती है।
अगली स्लाइड में जानिए किन लोगों को नहीं करना चाहिए नींबू पानी का सेवन..