फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   How to live 100 years with perfect health avoiding sedentary time to protect your health

Longevity: 100 साल तक जीना चाहते हैं? विशेषज्ञों ने बताया इसका सबसे आसान तरीका; ज्यादा मेहनत की भी जरूरत नहीं

Sun, 17 Aug 2025 09:36 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 17 Aug 2025 09:36 PM IST
सार

  • शोधकर्ताओं ने बताया कि अगर आप स्वस्थ और लंबी आयु चाहते हैं तो ये इतना भी कठिन नहीं है, बस कम उम्र से ही कुछ बातों पर गंभीरता से ध्यान देना शुरू कर दीजिए।
  • जो लोग ज्यादा उठते-बैठते हैं, ज्यादा चलते-फिरते रहते हैं, वे उन लोगों की तुलना में ज्यादा समय तक जीवित भी रहते हैं जिनकी जीवनशैली  गतिहीन है।

विज्ञापन
How to live 100 years with perfect health avoiding sedentary time to protect your health
लंबी उम्र पाने के लिए क्या उपाय करें? - फोटो : Freepik.com

विस्तार

Longevity Tips: दीर्घायु होने की चाहत हर किसी की होती है, कौन नहीं चाहता है कि वह 100 साल जिए, पर क्या ऐसा हो सकता है? दुनियाभर में जिस तरह से क्रॉनिक बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है, लोग कम उम्र में ही गंभीर बीमारियों का शिकार होते जा रहे हैं इसने लोगों की उम्र को कम कर दिया है।

विज्ञापन


भारत में जन्म के समय औसत जीवन प्रत्याशा (लाइफ एक्सपेक्टेंसी) लगभग 70 वर्ष है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, 2019 के नवीनतम आंकड़े औसतन 70.8 वर्ष दर्शाते हैं। यह 1970-75 के 49.7 वर्ष से अधिक जरूर है।  हालांकि यहां समझना जरूरी है कि लाइफ एक्सपेक्टेंसी और हेल्दी लाइफ एक्सपेक्टेंसी में अंतर है। प्रदूषण और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के चलते लोगों की हेल्दी लाइफ एक्सपेक्टेंसी कम हो गई है।
विज्ञापन


इस तरह की विपरीत और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अगर आप भी लंबी आयु चाहते हैं तो इसके लिए अभी से कुछ उपाय शुरू कर दीजिए। शोधकर्ताओं ने बताया कि अगर आप स्वस्थ और लंबी आयु चाहते हैं तो ये इतना भी कठिन नहीं है, बस कम उम्र से ही कुछ बातों पर गंभीरता से ध्यान देना शुरू कर दीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

How to live 100 years with perfect health avoiding sedentary time to protect your health
लंबे समय तक बैठे रहने से बचें - फोटो : Freepik.com

स्वस्थ और लंबी पाना इतना कठिन नहीं

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, स्वस्थ और लंबी आयु के लिए पौष्टिक खान-पान के साथ नियमित रूप से व्यायाम करना जरूरी है। हालांकि कामकाज और ऑफिस की व्यस्तता के बीच लोगों के लिए व्यायाम करने और जिम जाने के लिए समय निकाल पाना कठिन हो गया है।

पर आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। जिम में जोर-शोर से समय बिताने के बजाय, अपनी डेस्क से उठकर ऑफिस में टहलने की आदत भी बना लेते हैं तो ये आपको लंबी उम्र प्राप्त करने में मददगार हो सकती है।

How to live 100 years with perfect health avoiding sedentary time to protect your health
स्वस्थ और लंबी आयु प्राप्त करने के तरीके - फोटो : Freepik.com

क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ?

इंग्लैंड स्थित सलफोर्ड यूनिवर्सिटी में बायोमेडिकल विशेषज्ञ डॉ. गैरेथ नई ने कहा कि 100 साल तक जीना सिर्फ किस्मत और आनुवंशिकी पर निर्भर नहीं है। आमतौर पर देखा गया है कि जो लोग लंबे समय तक जीवित रहे हैं, वह शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय रहते थे। नियमित व्यायाम रूटीन पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय अपने दैनिक जीवन में सक्रियता बनाए रखना आपके लिए काफी हद तक मददगार हो सकती है। यहां संदेश यह है कि दिन भर में ज्यादा से ज्यादा सक्रियता बनाए रखना और एक ही जगह पर लंबे समय तक बैठे रहने से बचना अच्छी सेहत के लिए जरूरी है।

उदाहरण के लिए, ऑफिस में काम करने वाले लोग खड़े होकर काम करने वाली मेजों का इस्तेमाल कर सकते हैं, या बदलाव के लिए लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल कर सकते हैं, डेस्क से थोड़ी-थोड़ी देर उठकर आसपास टहल सकते हैं। ये छोटे-छोटे उपाय भी सेहत में बेहतर बदलाव लाने में मददगार हो सकता है।

How to live 100 years with perfect health avoiding sedentary time to protect your health
उम्र बढ़ने के साथ होने वाली समस्याएं - फोटो : Freepik.com

शारीरिक रूप से सक्रियता जरूरी

डॉ नई कहते हैं, जो लोग ज्यादा उठते-बैठते हैं, ज्यादा चलते-फिरते रहते हैं, वे उन लोगों की तुलना में ज्यादा समय तक जीवित भी रहते हैं जिनकी जीवनशैली गतिहीन है। कई अध्ययन बताते रहे हैं कि शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो दिनभर में अधिक से अधिक निष्क्रिय समय से बचना सबसे महत्वपूर्ण है।

शोध से पता चलता है कि लंबे समय तक बैठे रहने या गतिहीन रहने से अल्जाइमर का खतरा बढ़ सकता है, चाहे आप कितना भी व्यायाम करें। जिम जाने वालों के साथ समस्या यह है कि आप कुछ ही समय तक अधिक सक्रिय रहते हैं और बाकी समय निष्क्रिय। जबकि जरूरी है कि आप पूरे दिन कुछ न कुछ करते रहें।

How to live 100 years with perfect health avoiding sedentary time to protect your health
लंबी उम्र पाने के लिए क्या किया जाए? - फोटो : Freepik.com

विशेषज्ञों ने बताया उपाय
 
विशेषज्ञों ने कहा, लंबी और स्वस्थ आयु के लिए इस बात का भी ध्यान रखें कि आपके शरीर में आहार के रूप में क्या जा रहा है? शराब का सेवन कम करना, धूम्रपान छोड़ना और संतृप्त वसा वाले खाद्य पदार्थों से परहेज भी स्वस्थ जीवन के लिए महत्वपूर्ण है।

प्रतिदिन सात घंटे से कम सोने वालों में असमयमृत्यु का जोखिम 12 प्रतिशत, जबकि आठ घंटे से अधिक सोने वालों में मृत्यु का जोखिम 30 प्रतिशत बढ़ जाता है। इसलिए भी नियमित नींद के पैटर्न का ध्यान रखना आवश्यक है। नींद की कमी से लोगों में मोटापा, हृदय रोग और टाइप 2 डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। ये सभी असमय मृत्यु को बढ़ाने वाली स्थितियां हैं। 

डॉ. नई ने कहा अंतिम सलाह ये है कि आपको और आपके परिवार में सभी लोगों को किसी भी बीमारी की फैमिली हिस्ट्री के बारे में पता होना चाहिए और साथ ही नियमित स्वास्थ्य जांच भी करवानी चाहिए, ताकि समय रहते इसे कंट्रोल किया जा सके।



------------
स्रोत और संदर्भ
'I'm a doctor and four things are vital if you are keen to reach 100 years old'


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed