फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Health Tips Signs in Hands and Feet Indicate Vitamin B-12 Deficiency Know Causes Precaution Tips in Hindi

Health Alert: हाथों-पैरों में ऐसी दिक्कत का मतलब आपमें हो गई है विटामिन बी-12 की कमी, रहें सावधान

Mon, 06 Jan 2025 07:19 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 06 Jan 2025 07:19 PM IST
सार

विटामिन-बी12 एक आवश्यक पोषक तत्व है जिसकी आपके शरीर को डीएनए संश्लेषण, ऊर्जा उत्पादन और केंद्रीय तंत्रिका तंत्र के कार्यों के लिए आवश्यकता होती है। आइए जानते हैं कि इस विटामिन की कमी के क्या नुकसान हो सकते हैं और कैसे पता किया जाए कि आपके शरीर में विटामिन बी-12 की कमी हो गई है?

विज्ञापन
Health Tips Signs in Hands and Feet Indicate Vitamin B-12 Deficiency Know Causes Precaution Tips in Hindi
पैरों में होने वाली समस्या - फोटो : Freepik.com

विस्तार

शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए हमें नियमित रूप से आहार के माध्यम से पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। प्रोटीन, विटामिन्स, मिनरल्स और अन्य माइक्रोन्यूट्रिएंट्स शरीर को स्वस्थ रखने और अंगों को ठीक तरीके से काम करने में मदद करते हैं। जिन लोगों में इन पोषक तत्वों की कमी हो जाती है उनमें कई प्रकार की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर को ठीक तरीके से काम करने के लिए विटामिन-बी12 की जरूरत होती है। सभी लोगों को अपने आहार में इस विटामिन से भरपूर चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए।

विज्ञापन


विटामिन-बी12 एक आवश्यक पोषक तत्व है जिसकी आपके शरीर को डीएनए संश्लेषण, ऊर्जा उत्पादन और केंद्रीय तंत्रिका तंत्र के कार्यों के लिए आवश्यकता होती है। कई रिपोर्ट्स से पता चलता है कि 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों में विटामिन बी-12 की कमी होने का खतरा अधिक देखा जाता रहा है।
विज्ञापन


आइए जानते हैं कि इस विटामिन की कमी के क्या नुकसान हो सकते हैं और कैसे पता किया जाए कि आपके शरीर में विटामिन बी-12 की कमी हो गई है?

Health Tips Signs in Hands and Feet Indicate Vitamin B-12 Deficiency Know Causes Precaution Tips in Hindi
विटामिन बी12 - फोटो : Freepik.com

विटामिन बी-12 की कमी

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, चूंकि उम्र के साथ भोजन से बी12 को अवशोषित करने की क्षमता कम हो जाती है, इसलिए वृद्ध लोगों में इसकी कमी अधिक देखी जाती है। वहीं यदि आप पौष्टिक चीजों का सेवन नहीं करते हैं या आपको कुछ बीमारियां हैं तो इसके कारण भी आपमें इस पोषक तत्व की कमी हो सकती है।

जिन लोगों में विटामिन बी-12 की मात्रा कम हो जाती है उन्हें अक्सर कमजोरी-थकान, त्वचा के पीला पड़ने, अक्सर सिरदर्द होने, पाचन की दिक्कत होती रह सकती है। इसके अलावा शरीर के कुछ संकेतों के आधार पर भी आप जान सकते हैं कि कहीं आपमें इसकी कमी तो नहीं है?

Health Tips Signs in Hands and Feet Indicate Vitamin B-12 Deficiency Know Causes Precaution Tips in Hindi
पैरों में जलन - फोटो : Freepik.com

हाथ और पैर में जलन या चुभन

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, विटामिन बी12 की कमी वाले लोगों को शरीर के कुछ हिस्सों जैसे हाथ और पैर में जलन या चुभन जैसी दिक्कतों का अनुभव होता रहता है। डॉक्टर कहते हैं, विटामिन बी12 की कमी का यह लक्षण डायबिटिक न्यूरोपैथी से संबंधित लक्षणों से मेल खाता है। डायबिटिक न्यूरोपैथी, हाई शुगर के कारण तंत्रिकाओं में होने वाली समस्या है। अगर आपको भी हाथों-पैरों में इस तरह की दिक्कत का अनुभव होता रहता है तो एक बार किसी चिकित्सक से मिलकर समस्या का सही निदान जरूर करा लें।

ध्यान केंद्रित करने कठिनाई

बी12 की कमी तंत्रिका तंत्र पर भी नकारात्मक असर डालती है, यही कारण है कि जिन लोगों में इसकी कमी होती है उन्हें ध्यान केंद्रित करने और कार्यों को पूरा करने में कठिनाई हो सकती है। कई अध्ययनों में वृद्ध लोगों में मानसिक क्षमता में कमी को भी विटामिन बी-12 की कमी से जोड़कर देखा जाता रहा है। शोधकर्ता बताते हैं, अगर आप इस पोषक तत्व का स्तर ठीक कर लेते हैं तो मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार हो सकता है।

विज्ञापन

Health Tips Signs in Hands and Feet Indicate Vitamin B-12 Deficiency Know Causes Precaution Tips in Hindi
खान-पान में करें सुधार - फोटो : Freepik.com

कैसे प्राप्त करें विटामिन बी-12

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, विटामिन बी-12 के लिए इससे भरपूर चीजों के सेवन पर ध्यान देना चाहिए। सप्लीमेंट्स से पोषक तत्व प्राप्त करना ज्यादा सुरक्षित नहीं माना जाता है। आमतौर पर विटामिन बी12 की कमी उन लोगों में अधिक होती है जो शाकाहारी हैं यानी मछली-मांस और अंडे नहीं खाते हैं। हालांकि ऐसे लोग हरी पत्तेदार सब्जियों, नट्स और सीड्स से कुछ मात्रा में इस विटामिन की पूर्ति कर सकते हैं।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed