फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   good news for heart patient

दिल के मरीजों के लिए एक अच्छी खबर

Sat, 18 Mar 2017 03:23 PM IST
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर Updated Sat, 18 Mar 2017 03:23 PM IST
विज्ञापन
good news for heart patient
दिल के मरीजों के लिए एक अच्छी खबर

दिल के मरीजों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। डॉक्टरों का कहना है कि एक नई दवा बैड कॉलेस्ट्रॉल को कम कर दिल के दौरे और स्ट्रोक के मामलों में अप्रत्याशित कमी ला सकती है। 27,000 मरीजों पर किए गए अंतरराष्ट्रीय स्तर के टेस्ट के नतीजों का मतलब है कि अब ये दवा लाखों लोग इस्तेमाल कर सकेंगे। ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन का कहना है कि शोध के नतीजे दुनिया के सबसे बड़े हत्यारे (हार्ट अटैक) से मुकाबले की दिशा में बहुत बड़ा कदम हैं। हर साल दुनियाभर में करीब डेढ़ करोड़ लोग दिल का दौरा पड़ने या स्ट्रोक से मर जाते हैं।

विज्ञापन


दिल की दुनिया में बैड कॉलेस्ट्रॉल खलनायक की भूमिका निभाता है। इसकी वजह से रक्त की धमनियां ब्लॉक होने लगती हैं जिसका नतीजा ये होता है कि दिल और मस्तिष्क तक ऑक्सीजन का पहुंचना मुश्किल हो जाता है और दिल का दौरा आने की परिस्थितियां बन जाती हैं।
विज्ञापन


बैड कॉलेस्ट्रॉल

इसी वजह से लाखों लोग स्टैटिंस नाम की दवा का सेवन करते हैं जो खराब कॉलेस्ट्रॉल की मात्रा को घटा देती है। दिल की बीमारी से लड़ने वाली नई दवा का नाम है इवोलोक्यूमैब (Evolocumab)। ये दवा लीवर के काम करने के तरीके में बदलाव लाती है और बैड कॉलेस्ट्रॉल में भी कमी लाती है। इंपीरियल कॉलेज लंदन के प्रोफेसर पीटर सेवर कहते हैं, 'ये दवा स्टैटिंस के मुकाबले ज्यादा असरदार है।' उन्होंने दवा कंपनी ऐमजेन से मिली पैसे की मदद से ब्रिटेन में दवा के ट्रायल का इंतजाम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक के सबसे अच्छे नतीजे

good news for heart patient
दिल के मरीजों के लिए एक अच्छी खबर

प्रोफेसर सेवर ने बीबीसी को बताया, 'दवा के टेस्ट का नतीजा ये हुआ कि कॉलेस्ट्रॉल का स्तर बहुत कम हो गया और हमने देखा कि कॉलेस्ट्रॉल का स्तर पहले दवा के सेवन से जितना कम होता था उससे भी कम हो गया।' ट्रायल में शामिल मरीज पहले से ही स्टैटिंस ले रहे थे और इस नई दवा से उन पर हर्ट अटैक का खतरा और कम हो गया। प्रोफेसर सेवर ने कहा, 'इस दवा से मरीजों पर खतरा 20 फीसदी और कम हो जाएगा जो कि एक बड़ी बात है। पिछले 20 सालों में कॉलेस्ट्रॉल कम करने की दवा के लिहाज से देखें तो शायद ये अब तक के सबसे अच्छे ट्रायल नतीजे हैं।'

ट्रायल से मिली जानकारी को न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित किया गया और इसे अमरीकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी की एक बैठक में भी साझा किया गया। शोध से पता चला कि दो साल के ट्रायल में नई दवा ले रहे हर 74 मरीजों के एक हार्ट अटैक और स्ट्रोक को रोका जा सका। हालांकि अभी ये कहना जल्दबाजी होगी कि इस दवा से वाकई जिंदगियां बचाई जा रही हैं।

दिल के मरीजों के लिए एक अच्छी खबर

good news for heart patient
xcv

इवोलोक्यूमैब (Evolocumab) एक एंटीबॉडी है जिसके जरिए हमारा इम्यून सिस्टम संक्रमण से बचाव करता है। हालांकि इसे हमारे लीवर में मौजूद पीसीएसके9 (PCSK9) नाम के प्रोटीन को लक्ष्य कर डिजाइन किया गया है। ये आखिरकार हमारे रक्त से खराब कॉलेस्ट्रॉल को कम कर दिल को बेहतर बनाता है। दूसरे ट्रायल्स में पता चला है कि ऐसे रोग प्रतिरोधियों ने बैड कॉलेस्ट्रॉल का स्तर 60 फीसदी तक तक किया है और ऐमजेन अकेली ऐसी कंपनी नहीं है जो इस पर नजर रख रही है। इस एंटीबॉडी को हर दो से चार हफ्ते में सूई के जरिए त्वचा में पहुंचाया जाता है।

खर्च

हालांकि प्रोफेसर सेवर का कहना है, 'ये दवाएं शायद स्टैटिंस की जरूरत को खत्म नहीं करेंगी क्योंकि कई ऐसे मरीज हैं जिनमें कॉलेस्ट्रॉल का स्तर बहुत ज्यादा होता है और ऐसे मरीजों के मामलों में हमें एक से ज्यादा दवा की जरूरत होगी ताकि कॉलेस्ट्रॉल के स्तर को नीचे लाया जा सके।' ऐसा माना जा रहा है कि ब्रिटेन के एनएचएस (राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा) को हर साल एक मरीज पर 2,000 पाउंड का खर्च आएगा। ब्रिटेन में उन मरीजों को इवोलोक्यूमैब पहले से ही दी जा रही है जिनपर स्टैटिंस का असर नहीं हो रहा। ब्रिटिश हर्ट फाउंडेशन के प्रोफेसर सर नीलेश समानी का कहना है, 'ये ट्रायल एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed