फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   diabetics patients increasing in india

विश्व स्वास्थ्य दिवस: दुनिया का हर चौथा डायबेटिक भारतीय

Thu, 07 Apr 2016 03:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Thu, 07 Apr 2016 03:48 PM IST
विज्ञापन
diabetics patients increasing in india
- फोटो : getty images

दुनिया में 42 करोड़ लोगों को डायबेटीज़ है जिनमें से 10 करोड़ लोग भारत में रहते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने डायबेटीज पर पहली ग्लोबल रिपोर्ट में ये ताजा आंकड़े जारी किए हैं। पढ़ें रिपोर्ट की सात प्रमुख बातें।

विज्ञापन


1980 में दुनिया में करीब 10 करोड़ वयस्क लोगों को डायबेटीज थी जो आंकड़ा 2014 में चार गुणा बढ़कर बढ़कर 42 करोड़ हो गया है। पिछले कुछ दशकों में डायबेटिक्स की तादाद विकसित देशों के मुकाबले विकासशील देशों में तेजी से बढ़ी है।
विज्ञापन


1980 में जहां दुनिया की आबादी के 4.7 प्रतिशत लोगों को ये बीमारी थी, 2014 में अब ये दर दोगुनी होकर 8.5 प्रतिशत हो गई है।

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक इस चलन से पता चलता है कि दुनियाभर में मोटापे से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ रही है। दुनिया के आधे डायबेटिक दक्षिण-पूर्व एशिया और पश्चिमी प्रशांत देशों में हैं जिनमें सबसे ज्यादा तादाद भारत और चीन में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायबेटीज को बढ़ती उम्र के साथ जोड़ा जाता है। लेकिन सर्वे के मुताबिक अब ये बीमारी 20 साल की उम्र से होने लगी है और इससे होने वाली 43 फीसदी मौतें 70 से कम उम्र के लोगों की होती हैं।


दुनियाभर में डायबेटीज पर होने वाला सीधा खर्च 827 अरब डॉलर से भी ज्यादा है। इसकी वजह पिछले दशक में बीमारी से पीड़ित लोगों की तेज़ी से बढ़ी संख्या और इलाज के लिए उप्लब्ध तकनीक, दोनों ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed