फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Delhi Weather Update Chance of Rain in This week do not take out sweater will cause these serious diseases

Weather-Health: दिल्ली में फिर बढ़ सकती है ठंड, स्वेटर और गर्म कपड़े न पहनना डाल सकता है मुश्किल

Wed, 22 Jan 2025 12:36 PM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 22 Jan 2025 12:36 PM IST
सार

मौसम विभाग का कहना है कि 22 और 23 जनवरी में कई राज्यों में तेज बारिश होने की संभावना है। इससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों में तेज बर्फबारी हो सकती है।

विज्ञापन
Delhi Weather Update Chance of Rain in This week do not take out sweater will cause these serious diseases
लखीमपुर खीरी में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले कुछ दिनों से उत्तर भारत में तेज धूप खिली है। धूप ने हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। लोगों ने अब अपने स्वेटर निकालकर रख दिए हैं और ऐसा मानने लगे हैं कि ठंड अब खत्म होने जा रही है। अगर आप भी इक भ्रम को पाल रहे हैं तो अभी सावधान हो जाएं और स्वेटर आदि पहनकर ही रखें क्योंकि अचानक ठंड बढ़ने से सबसे ज्यादा नुकसान आपके स्वास्थ्य को ही होगा।

विज्ञापन


इस दिन बढ़ सकती है ठंड
मौसम विभाग का कहना है कि 22 और 23 जनवरी में कई राज्यों में तेज बारिश होने की संभावना है। इससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों में तेज बर्फबारी हो सकती है। यही नहीं, इससे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर तापमान कम होने के आसार भी हैं। ऐसे में मानकर चलें कि कभी भी बारिश हो सकती है और इससे आपकी सेहत पर खराब असर भी पड़ सकता है।
विज्ञापन


अचानक ठंड बढ़ने से आपकी सेहत को यह नुकसान हो सकता है और आप इन बीमारियों का भी शिकार हो सकते हैं।

सर्दी और फ्लू
तेज धूप के बावजूद अपने स्वेटर पहनकर रखें। यदि ठंड अचानक से बढ़ती है तो इससे सबसे पहले आपको सर्दी और फ्लू होने का खतरा रहता है। इसमें आपको गले में खराश. नाक बहना, हल्की खांसी और सिरदर्द हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निमोनिया
ऐसे सीजन में निमोनिया होने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। अगर आपको पहले से फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारी हुई है तो निमोनिया होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसमें आपकी छाती में दर्द, बुखार, सांस लेने में तकलीफ, मतली या पेट दर्द आदि हो सकते हैं।

ड्राई स्किन
अचानक बढ़ी सर्दियों में सर्द हवाओं की वजह से स्किन ड्राई हो जाती है। इससे सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। आपकी स्किन फट सकती है और उसमें से खूब भी बहने लगता है। 

अगर आपको इन दिनों गर्मी लग रही है तो एकदम से स्वेटर न निकालें और अगर निकाल रहे तो कपड़ों के अंदर थर्मल या थर्मल या इनर पहने रखें। इससे आपकी सेहत को नुकसान नहीं होगा और आप किसी भी बीमारी की चपेट में आने से बच जाएंगे। 

 
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed