फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Vaccine: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया- भारत में कब आएगी कोरोना की वैक्सीन?

Mon, 14 Sep 2020 03:40 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 14 Sep 2020 03:40 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine updates in hindi Health Minister Dr Harsh Vardhan says Covid 19 vaccine may be ready in first quarter next year
Coronavirus vaccine in India - फोटो : Pixabay/Amarujala

भारत में कोरोना वायरस जिस रफ्तार से बढ़ रहा है, वैसे में इससे बचने का एकमात्र उपाय वैक्सीन ही दिखाई दे रहा है, लेकिन यह कब तक आएगी, इसको लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। वैक्सीन बनाने वाली कई कंपनियां तो कह रही हैं कि इस साल के अंत तक वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी, लेकिन भारत में यह कब मिलेगी और आम लोगों के लिए कब तक उपलब्ध हो पाएगी, यह एक बड़ा सवाल है। स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने रविवार को सोशल मीडिया संडे संवाद प्लेटफॉर्म पर अपने फॉलोवर्स से बात करते हुए बताया कि कोरोना वैक्सीन अगले साल यानी 2021 की पहली तिमाही में तैयार हो सकती है, लेकिन इसे जारी करने की कोई तारीख निर्धारित नहीं है। 

Coronavirus Vaccine updates in hindi Health Minister Dr Harsh Vardhan says Covid 19 vaccine may be ready in first quarter next year
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

डॉ. हर्षवर्धन ने बताया, 'वैक्सीन के मानव परीक्षण प्रक्रिया पर सरकार पूरी सावधानी बरत रही है। नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी. के. पॉल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह जनसंख्या के बड़े हिस्से को कोरोना वैक्सीन देने की विस्तृत रणनीति तैयार कर रहा है।' उन्होंने कहा कि वैक्सीन की सुरक्षा, लागत, वितरण, भंडारण और उत्पादन पर विचार-विमर्श हो रहा है। 

Coronavirus Vaccine updates in hindi Health Minister Dr Harsh Vardhan says Covid 19 vaccine may be ready in first quarter next year
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सबसे पहले किसे दी जाएगी वैक्सीन? 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वैक्सीन सबसे पहले उन लोगों को दी जाएगी, जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है और इसके लिए उन्हें कितने पैसे देने पड़ेंगे, यह मायने नहीं रखेगा। उन्होंने कहा कि कहा कि सरकार वरिष्ठ नागरिकों और उच्च जोखिम वाले जगहों पर काम कर रहे लोगों को आपात वैक्सीन देने पर विचार कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine updates in hindi Health Minister Dr Harsh Vardhan says Covid 19 vaccine may be ready in first quarter next year
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि इस महामारी से निपटने की तैयारियों और अलग-अलग जगहों पर चल रहे ट्रायल में भारत सक्रियता से भागीदार है। उन्होंने कहा कि भारत में कई प्रयोगशालाओं और अस्पतालों में भी वैक्सीन का काम चल रहा है। 

विज्ञापन
Coronavirus Vaccine updates in hindi Health Minister Dr Harsh Vardhan says Covid 19 vaccine may be ready in first quarter next year
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

क्या स्वास्थ्य मंत्री सबसे पहले खुद लगवाएंगे टीका? 

इस सवाल के जवाब में डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि अगर लोगों को सरकार, वैज्ञानिकों और वैक्सीन से जुड़ी सारी वैज्ञानिक प्रक्रियाओं पर थोड़ा सा भी संदेह होता है, तो वो इस संदेह को दूर करने के लिए जरूरत पड़ी तो सबसे पहले खुद वैक्सीन की डोज लेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed