फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Cancer Cases Rising Under 50 Age People Know Reason Behind Causes Symptoms All Details in Hindi

Cancer on Rise: कैंसर की गिरफ्त में युवा आबादी, सामने आए पिछले 30 साल के डरा देने वाले आंकड़े

Mon, 17 Feb 2025 01:14 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 17 Feb 2025 01:14 PM IST
सार

पिछले तीन दशकों में युवाओं में कैंसर के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि 50 वर्ष से कम उम्र के लोगों में कैंसर का निदान और मौतों के मामले जो साल 1990 में 28% थे, वो साल 2019 में बढ़कर 79% हो गए है।

विज्ञापन
Cancer Cases Rising Under 50 Age People Know Reason Behind Causes Symptoms All Details in Hindi
कैंसर का बढ़ता खतरा - फोटो : Amarujala.com

विस्तार

पिछले कुछ दशकों के आंकड़े उठाकर देखें तो पता चलता है कि दुनियाभर में कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों का जोखिम तेजी से बढ़ा है। डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर हो या फिर हार्ट की बीमारी, बड़ी संख्या में लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। पर जो बीमारी स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए सबसे बड़ी चिंता का कारण बनी हुई है वह है- कैंसर।

विज्ञापन


1950-60 के दशक में कैंसर को उम्र बढ़ने के साथ होने वाली बीमारी के रूप में जाना जाता था, पर हालिया रिपोर्टस बताते हैं कि अब कम उम्र के लोग भी तेजी से इस गंभीर और घातक रोग का शिकार होते जा रहे हैं। 
विज्ञापन


मेडिकल जर्नल बीएमजे ऑन्कोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, दुनियाभर में बड़ी संख्या में युवा आबादी कैंसर का शिकार हो रही है। पिछले तीन दशकों में युवाओं में कैंसर के मामलों में तीन गुना से ज्यादा की वृद्धि हुई है। आंकड़ों से पता चलता है कि 50 वर्ष से कम उम्र के लोगों में कैंसर का निदान और मौतों के मामले जो साल 1990 में 28% थे, वो साल 2019 में बढ़कर 79% हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने साल 2050 तक इन आंकड़ों के और भी बढ़ने की आशंका जताते हुए लोगों को सावधान किया है। 

Cancer Cases Rising Under 50 Age People Know Reason Behind Causes Symptoms All Details in Hindi
दुनियाभर में बढ़ रहा है कैंसर का खतरा - फोटो : Freepik.com

30 से कम उम्र के लोग भी हो रहे हैं कैंसर का शिकार

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ज्यादातर शोध बताते हैं कि खराब होती लाइफस्टाइल और गड़बड़ खान-पान के साथ पर्यावरणीय-आनुवांशिक कारक कैंसर का जोखिम बढ़ाने वाले हो सकते है। हालांकि जिस तरह से 30 से कम उम्र के लोग तमाम प्रकार के कैंसर की चपेट में आ रहे हैं, धूम्रपान न करने वालों को लंग्स कैंसर हो रहा है यहां तक कि फिजिकली एक्टिव लोग भी इससे अछूते नहीं हैं, इसने कैंसर के कारणों के मायाजाल को और मजबूत कर दिया है। 

एक गंभीर सवाल कि जो कैंसर अब तक बुढ़ापे की बीमारी था, वह जीवन के शुरुआती दशकों में ही क्यों हो रहा है? इसका जवाब स्पष्ट रूप से वैज्ञानिकों के पास भी नहीं है।


(ये भी पढ़िए- क्या जंक फूड्स खाने से कैंसर होता है?)

Cancer Cases Rising Under 50 Age People Know Reason Behind Causes Symptoms All Details in Hindi
पाचन अंगों में कैंसर के मामले - फोटो : Adobe Stock

इन कैंसर के मामलों में तेजी से हुई वृद्धि

प्रकाशित रिपोर्ट में बताया गया है कि वैसे तो कई प्रकार के कैंसर मामले बढ़ रहे हैं पर अमेरिका में कम उम्र में होने वाले कैंसर में स्तन कैंसर सबसे आम हैं। इसके अलावा 50 से कम उम्र के लोगों में पाचन अंगों जैसे कोलन, मलाशय, पैंक्रियाज और पेट के कैंसर के मामलों में भी तेजी से उछाल आया है।

अध्ययनकर्ताओं का मानना है कि साल 1950 की तुलना में आज के युवाओं में कोलन कैंसर का जोखिम दोगुना और मलाशय में होने वाले कैंसर का जोखिम  चार गुना अधिक देखा जा रहा है।

Cancer Cases Rising Under 50 Age People Know Reason Behind Causes Symptoms All Details in Hindi
कैंसर का खतरा और बचाव - फोटो : Adobe stock photos

बढ़ते कैंसर को लेकर क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

शोधकर्ता कहते हैं कि कैंसर के बढ़ते मामलों के लिए आनुवांशिकता के साथ लाइफस्टाइल की गड़बड़ आदतें जैसे अल्कोहल-धूम्रपान की आदत, अल्ट्रा- प्रोसेस्ड फूड्स का बढ़ता सेवन प्रमुख हो सकता है। इसके अलावा हाल के कई अध्ययनों में माइक्रोप्लास्टिक के कारण बढ़ते कैंसर और अन्य बीमारियों के खतरे को लेकर अलर्ट किया जाता रहा है। 

अमेरिका स्थित वेंडरबिल्ट यूनिवर्सिटी की निदेशक डॉ. कैथी एंग कहती हैं, 'कुछ केस हैरान करने वाले हैं। जैसे युवा, धूम्रपान न करने वाले लोग लंग कैंसर का शिकार हो रहे है। शाकाहारी और फिजिकली फिट रहने वालो में भी कैंसर बढ़ रहा है, इसलिए ऐसा लगता है कि कैंसर के लिए अन्य कारक भी जिम्मेदार हो सकते हैं जिसको समझने के लिए हमें और विस्तार से अध्ययन की आवश्यकता है।

Cancer Cases Rising Under 50 Age People Know Reason Behind Causes Symptoms All Details in Hindi
कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीन - फोटो : amarujala.com

कैंसर की रोकथाम के लिए किए जा रहे हैं कई शोध

हाल के वर्षो में कैंसर के रोकथाम और बचाव के लिए वैज्ञानिकों ने कई दवाएं और टीके तैयार किए हैं। माना जा रहा है इनकी मदद से इस घातक बीमारी से बचाव में आसानी हो सकती है।

इसी क्रम में ब्रिटेन के वैज्ञानिक एक ऐसी वैक्सीन बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं जो इस घातक बीमारी को एक-दो नहीं बल्कि 20 साल पहले ही रोक सकती है। यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड के वैज्ञानिक, फार्मास्युटिकल दिग्गज कंपनी जीएसके के साथ मिलकर एक ऐसी वैक्सीन बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं जो शरीर में 'अज्ञात कैंसर' सेल्स का पता लगा सकती है। यहां पढ़िए पूरी खबर




----------
स्रोत और संदर्भ
Global trends in incidence, death, burden and risk factors of early-onset cancer from 1990 to 2019


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed