फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Actor Tiku Talsania heart attack know how to keep heart healthy what tips to follow

Tiku Talsania: 70 साल की उम्र में अभिनेता को हुआ हार्ट अटैक; उम्र के साथ बढ़ जाता है खतरा, कैसे करें बचाव?

Sat, 11 Jan 2025 08:11 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 11 Jan 2025 08:11 PM IST
सार

अभिनेता टीकू तलसानिया (70) हार्ट अटैक का शिकार हुए हैं, फिलहाल उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हृदय रोग विशेषज्ञ कहते हैं, 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में हृदय की गंभीर बीमारियों और दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। आइए जानते हैं कि आप इससे कैसे बचाव कर सकते हैं?

विज्ञापन
Actor Tiku Talsania heart attack know how to keep heart healthy what tips to follow
टिकू तलसानिया को हार्ट अटैक - फोटो : Instagram

विस्तार

दिग्गज अभिनेता टीकू तलसानिया हार्ट अटैक का शिकार हुए हैं जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें शुक्रवार (10 जनवरी) को दिल का दौरा पड़ा, फिलहाल उनकी हालात गंभीर बनी हुई है। 70 वर्षीय अभिनेता ने कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम किया है। 

विज्ञापन


हार्ट अटैक और हृदय से संबंधित गंभीर समस्याएं पिछले कुछ वर्षों में काफी तेजी से बढ़ती हुई देखी गई हैं। उम्र बढ़ने के साथ इसका खतरा और भी अधिक हो जाता है, हालांकि कम उम्र के लोग भी इसका शिकार हो सकते हैं। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट से पता चलता है कि सीने में कुछ समस्याओं के साथ अभिनेता को उल्टी की भी शिकायत हुई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, 70 की उम्र में हृदय से संबंधित समस्याओं का जोखिम काफी बढ़ जाता है, जिसको लेकर सभी लोगों को सावधानी बरतते रहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Actor Tiku Talsania heart attack know how to keep heart healthy what tips to follow
हार्ट अटैक का खतरा - फोटो : Freepik.com

हार्ट अटैक का खतरा

हृदय रोग विशेषज्ञ कहते हैं, 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में हृदय की गंभीर बीमारियों और दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ भी जाता है। उम्र बढ़ने के साथ हृदय की मांसपेशियों और रक्त वाहिकाओं में कमजोरी आने लग जाती है। 60 की उम्र के बाद रक्त प्रवाह को नियंत्रित करने वाले हार्ट वाल्व सख्त या कमजोर हो जाते हैं जिसके कारण हृदय के लिए रक्त पंप करना मुश्किल हो जाता है। 

इसके अलावा उम्र बढ़ने के साथ धमनियां भी सख्त हो जाती हैं और उनका लचीलापन भी कम हो जाता है। इससे हृदय को रक्त और ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित हो जाती है जिसके कारण हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ जाता है।

Actor Tiku Talsania heart attack know how to keep heart healthy what tips to follow
हृदय रोग की समस्याएं - फोटो : Freepik.com

उम्र बढ़ने के साथ बढ़ जाती है हार्ट की समस्याएं

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की रिपोर्ट से पता चलता है कि संयुक्त राज्य अमेरिका में पहली बार दिल का दौरा पड़ने की पुरुषों की औसत आयु 65.5 वर्ष और महिलाओं के लिए 72 वर्ष है। हालांकि समय के साथ ये समस्या कम उम्र के लोगों में भी बढ़ती जा रही है।

साल 2010 के एक अध्ययन में पाया गया कि 35-44 वर्ष की आयु के लोगों की तुलना में 65-74 वर्ष की आयु वालों में दिल का दौरा पड़ने की आशंका सात गुना अधिक होती है। वहीं 65-69 वर्ष की आयु के लोगों की तुलना में 80 वर्ष से अधिक आयु वालों में हार्ट अटैक की दर में दो से तीन गुना वृद्धि हो जाती है।

डॉक्टर कहते हैं, उम्र बढ़ने के साथ सभी लोगों को और अधिक सावधानी बरतनी चाहिए।

Actor Tiku Talsania heart attack know how to keep heart healthy what tips to follow
हृदय को कैसे स्वस्थ रखें? - फोटो : Freepik.com

कैसे रखें हृदय की सेहत का ख्याल?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हृदय की सेहत का ख्याल रखने के लिए दो चीजों पर ध्यान देते रहना सबसे जरूरी है। पहला- कोलेस्ट्रॉल और दूसरा-ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखना। वैसे तो सभी लोगों के लिए ये जरूरी है पर उम्र बढ़ने के साथ इसपर ध्यान देना और भी आवश्यक हो जाता है।

बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से दिल के दौरे की आशंका बढ़ जाती है। शरीर में उच्च कोलेस्ट्रॉल के कारण रक्त का प्रवाह बाधित होने लगता है। इसके अलावा रक्तचाप को कंट्रोल में रखना भी आपकी सेहत को ठीक रखने के लिए आवश्यक है। हाई ब्लड प्रेशर को हार्ट अटैक के प्रमुख कारणों में से एक माना जाता है। इन दोनों को कंट्रोल में रखा जाना चाहिए।

Actor Tiku Talsania heart attack know how to keep heart healthy what tips to follow
हृदय का रखें ख्याल - फोटो : Freepik.com

हृदय को स्वस्थ रखने के लिए ये उपाय भी जरूरी

उम्र बढ़ने के साथ कुछ बातों पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। 

  • हाल ही में किए गए शोध से पता चलता है कि जो लोग अक्सर तनाव में रहते हैं उनमें हृदय संबंधित समस्याओं का खतरा अधिक होता है। इस वजह से तनाव प्रबंधन के लिए उपाय जरूरी हैं।
  • नियमित व्यायाम करना भी हृदय को स्वस्थ रखने में आपके लिए मददगार हो सकता है। अपनी सेहत के हिसाब से सप्ताह में कम से कम 150 मिनट के व्यायाम का लक्ष्य रखें।
  • हृदय को स्वस्थ रखने और हार्ट अटैक जैसी समस्याओं से बचे रहने के लिए आहार का ध्यान रखना जरूर है। नमक और चीनी की मात्रा आहार से कम कर लें।
  • 50 की उम्र के बाद नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच कराते रहें और विशेषज्ञ द्वारा बताए गए उपायों का पालन करते रहें।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed