फुटपाथ पर मिलने वाला खाना जितना स्वादिष्ट और चटपटा होता है, स्वास्थ्य के लिए उतना ही खतरनाक। अगर आप रोज रेहड़ी-पटरी पर मिलने वाला खाना खाते हैं तो आपको कई तरह की बीमारियां घेर सकती हैं। आलू चाट, कचौड़ी, छोले भटूरे से लेकर रोटी-सब्जी और दाल-चावल तक का तमाम वो खाना आपको बीमार कर सकता है जो आप बाहर से मंगाकर खाते हैं। अमेरिका के फूड एवं एग्रीकल्चर ऑर्गनाइजेशन की मानें तो हर रोज दुनियाभर में 250 करोड़ से ज्यादा लोग बाहर रेहड़ी-पटरी पर मिलने वाला खाना खाते हैं। इसकी वजह खाने का सस्ता होना और जल्द मिल जाना है। आइए जानते हैं ज्यादा बाहर खाने से आप किन बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।
आपने सोचा भी नहीं होगा इतना ज्यादा खतरनाक होता है स्ट्रीट फूड, आपको ऐसे दे सकता है कई बीमारियां
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 27 Mar 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन