{"_id":"680634a530d4367dba03f38c","slug":"earth-day-2025-kab-hai-history-significance-and-theme-of-earth-day-2025-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Earth Day 2025: 22 अप्रैल को मनाया जा रहा है पृथ्वी दिवस, जानिए इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Earth Day 2025: 22 अप्रैल को मनाया जा रहा है पृथ्वी दिवस, जानिए इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
Tue, 22 Apr 2025 09:35 AM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Tue, 22 Apr 2025 09:35 AM IST
सार
क्या आपको पता है कि पृथ्वी दिवस को मनाने की शुरुआत किसने की और कब व क्यों की? हम जिस ग्रह पर रहते हैं उसे अर्थ नाम किसने और क्यों दिया? विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर इस दिन के इतिहास, महत्व और जरूरी बातों के बारे में जानिए।
विज्ञापन
पृथ्वी दिवस
- फोटो : Freepik
विस्तार
Earth Day 2025 : पृथ्वी एकमात्र ऐसा गृह है, जहां जीवन संभव है। ये हमारे जीवन का आधार हैं। पृथ्वी पर वायु, जल, मिट्टी, सूर्य का प्रकाश और अनुकूल तापमान समेत जीवन जीने के लिए सभी जरूरी प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध हैं। पृथ्वी केवल इंसानों के लिए नहीं, बल्कि सभी जीवों के लिए जीवनदायिनी है। हालांकि वक्त के साथ सभी जरूरी प्राकृतिक संसाधनों का दोहन इतना ज्यादा हो रहा है कि एक ऐसा वक्त भी आ सकता है जब सभी संसाधन खत्म हो सकते हैं।
इन प्राकृतिक संसाधनों के बिना पृथ्वी पर जीवित रहना मुश्किल हो जाएगा। इस गंभीर समस्या को हल करने के लिए प्रकृति प्रदत्त चीजों का संरक्षण करने की आवश्यकता है। इस आवश्यकता के बारे में सभी को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 22 अप्रैल को 'पृथ्वी दिवस' मनाया जाता है।
इस लेख के माध्यम से जानिए पृथ्वी दिवस को मनाने की शुरुआत किसने ओर और कब की? हम जिस ग्रह पर रहते हैं उसे अर्थ नाम किसने और क्यों दिया? विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर इस दिन के इतिहास, महत्व और जरूरी बातों के बारे में जानिए।
विज्ञापन
कब मनाया जाता है पृथ्वी दिवस
हर साल पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल को मनाया जाता है। भारत समेत लगभग 195 से ज्यादा देश पृथ्वी दिवस मनाते हैं।
पृथ्वी दिवस का इतिहास
धरती के संरक्षण से जुड़े इस दिवस को मनाने की शुरुआत 1970 में हुई थी। सबसे पहले अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने पर्यावरण की शिक्षा के तौर पर इस दिन की शुरुआत की। एक साल पहले 1969 में कैलिफोर्निया के सांता बारबरा में तेल रिसाव की वजह से त्रासदी हो गई। इस हादसे में कई लोग आहत हुए और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने का फैसला लिया गया। इसके बाद नेल्सन के आह्वान पर 22 अप्रैल को लगभग दो करोड़ अमेरिकियों ने पृथ्वी दिवस पहली बार मनाया।
पृथ्वी दिवस की थीम
साल 1970 से हर साल पृथ्वी दिवस मनाया जाने लगा। हर साल पृथ्वी दिवस मनाने के लिए एक खास थीम रखी जाती है। पृथ्वी दिवस 2025 की थीम हमारी शक्ति, हमारा ब्रह्मांड (Our Power, Our Planet) है।
'अर्थ डे' शब्द कहां से आया?
पृथ्वी या अर्थ शब्द को सबसे पहले जूलियन कोनिग दुनिया के सामने लाए थे। उनका जन्मदिन 22 अप्रैल को होता था। इसलिए पर्यावरण संरक्षण से जुड़े आंदोलन की शुरुआत 22 अप्रैल को अपने जन्मदिन के दिन करते हुए उन्हें इसे अर्थ डे नाम दिया। कोनिग का मानना था कि अर्थ डे और बर्थडे एक अच्छा ताल मिलाता है।

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन