फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Amar Ujala, Ministry of Ayush and Rashtriya Ayurvedic Vidyapith is organizing a five-day webinar to raise awareness about Ayurveda

अमर उजाला की पहल: आयुष मंत्रालय संग मिलकर चलाया जाएगा जागरूकता अभियान, पांच दिनी वेबिनार आज से

Sun, 13 Jun 2021 09:32 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 13 Jun 2021 09:32 PM IST
सार

अमर उजाला ने आयुष मंत्रालय और राष्ट्रीय आयुर्वेदिक विद्यापीठ संग मिलकर यह पहल शुरू की है। इसके तहत आप सोमवार से रोजाना शाम 5 बजे विशेषज्ञों से कोरोना से बचाव के आयुर्वेदिक व यूनानी उपायों के बारे में जान सकते हैं।
 

विज्ञापन
Amar Ujala, Ministry of Ayush and Rashtriya Ayurvedic Vidyapith is organizing a five-day webinar to raise awareness about  Ayurveda
आयुर्वेद - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

स्वस्थ जीवन के लिए सेहत के प्रति जागरूकता अत्यंत महत्वपूर्ण है। आयुर्वेद व यूनानी चिकित्सा पद्धति के प्रति लोगों की रुचि बढ़ाने के लिए अमर उजाला ने आयुष मंत्रालय और राष्ट्रीय आयुर्वेदिक विद्यापीठ के साथ साझा पहल की है। इसमें 14 से 18 जून तक रोजाना शाम 5 बजे जाने माने विशेषज्ञों के आयुर्वेद की महत्ता को लेकर वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है। इसका अमर उजाला के फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

विज्ञापन

 

चर्चा में ये विशेषज्ञ होंगे शामिल

  • 14 जून: डॉ. तनूजा नेसरी (निदेशक, अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान) बताएंगी कि घर में रहकर इलाज करा रहे मरीजों को कब तक और कौन सी दवा दी जा सकती है। वह इस बात पर भी प्रकाश डालेंगी कि एलोपैथिक दवाओं के साथ किस सीमा तक आयुर्वेदिक दवाएं दी जा सकती हैं।
  • विज्ञापन
  • 15 जून: राजीव वासुदेवन (सीएमडी, आयुर्वैद हॉस्पिटल और आयुष एडवाइजरी कमेटी के सदस्य) आयुर्वेद चिकित्सा के महत्व पर प्रकाश डालने के साथ ‘आयुर्वेद और स्वास्थ्य बीमा’ के बारे में बताएंगे। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • 16 जून: रंजीत पुराणिक (प्रबंध निदेशक, श्री धूतापापेश्वर लिमिटेड) आयुर्वेद उद्योग में औषधीय पौधों की खपत के बारे में जानकारी देंगे।
  • 17 जून: प्रो. संजीव कुमार शर्मा ( निदेशक, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर) शल्य तंत्र पर विचार रखेंगे। 
  • 18 जून: पैनल डिस्कशन में कोविड-19 के इलाज में आयुर्वेदिक औषधियों के इस्तेमाल को लेकर मन में उठने वाली तमाम जिज्ञासाओं का समाधान भी हो जाएगा।


कोरोना महामारी ने लोगों की शारीरिक व मानसिक सेहत को बुरी तरह से प्रभावित किया है। रोजाना शाम पांच बजे आयोजित होने वाले इस वेबिनार का उद्देश्य कोरोन काल में आयुर्वेद व यूनानी इलाज किस तरह से फायदेमंद हो सकता है, इस बारे में लोगों को जागरूक करना है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले विशेषज्ञ कोरोना पीड़ित लोगों को होम आइसोलेशन से संबंधित दिशानिर्देश तथा आयुर्वेद और यूनानी निवारक उपायों के साथ इस महामारी से कैसे बचा जा सकता है, इस बारे में जागरूक करेंगे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed