फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   78th Independence Day 2024 theme India Celebrate 77th Or 78th Independence Day

Independence Day 2024 Theme: 77वां या 78वां आजादी का कौन सा वर्ष मना रहा है भारत, जानें स्वतंत्रता दिवस की थीम

Thu, 15 Aug 2024 12:28 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 15 Aug 2024 12:28 AM IST
सार

आइए जानते हैं देश की आजादी के जश्न का कौन सा साल है यानी भारत में इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस की कौन सा वर्षगांठ मना रहा है? साथ ही स्वतंत्रता दिवस 2024 की थीम भी जानिए।
 

विज्ञापन
78th Independence Day 2024 theme India Celebrate 77th Or 78th Independence Day
Indian Flag - फोटो : Istock

विस्तार

78th Independence Day 2024 Theme: देश की आजादी का दिन यानी राष्ट्रीय पर्व का मौका आ गया है। हर साल 15 अगस्त के दिन को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। कई दशकों तक भारत पर ईस्ट इंडिया कंपनी व ब्रिटिश हुकूमत ने राज किया। भारतीय अपने ही देश में गुलामों की जिंदगी जी रहे थे। हालांकि भारतीयों ने गुलामी की जंजीरों को तोड़ते हुए क्रांति और आंदोलन किए, जिससे हार मानकर अंग्रेजों को देश छोड़कर जाना पड़ा। 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ। लाल किले से पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने तिरंगा फहराकर पहला स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया। तब से अब तक हर साल स्वतंत्रता दिवस का पर्व 15 अगस्त को मनाया जा रहा है। 

विज्ञापन


आइए जानते हैं देश की आजादी के जश्न का कौन सा साल है यानी भारत में इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस की कौन सा वर्षगांठ मना रहा है? साथ ही स्वतंत्रता दिवस 2024 की थीम भी जानिए।
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस 2024 की वर्षगांठ

आजादी के लिए लंबा सफर तय करने वाले क्रांतिकारियों और नेताओं का संघर्ष रंग लाया  देश को 1947 को आजाद कराया था। पिछले वर्षों में भारत ने आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार लोग असमंजस में है कि भारत 77 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है या 78वां। अगर आजादी की तारीख यानी 15 अगस्त 1947 से गिनती की जाए तो देश को आजाद हुए 77 वर्ष पूरे हो चुके हैं। इसी के साथ भारत 2024 में 78 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।


स्वतंत्रता दिवस 2024 की थीम 

इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस 2024 की आधिकारिक थीम 'विकसित भारत' है। यह थीम 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र में बदलने के सरकार के दृष्टिकोण का प्रतीक है। यह थीम बुनियादी ढांचे, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में ध्यान केंद्रित करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed