फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Latest Jobs ›   Government Jobs ›   TNPSC Assistant Jailor recruitment 2023 application last date today apply at tnpsc.gov.in

Assistant Jailor Recruitment 2023: जेलर के पद पर आवेदन का आखिरी मौका, सवा लाख महीना मिलेगी सैलरी

Thu, 11 May 2023 11:09 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 11 May 2023 11:09 AM IST
सार

Assistant Jailor Recruitment: तमिलनाडु में महिला और पुरुष उम्मीदवारों के पास जेलर बनने का सुनहरा मौका है। इसके लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका है।

विज्ञापन
TNPSC Assistant Jailor recruitment 2023 application last date today apply at tnpsc.gov.in
Assistant Jailor Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

Assistant Jailor Recruitment 2023 Last Date:  तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) के तहत राज्य में पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के पास सहायक जेलर बनने का मौका है। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने का आज यानी 11 मई 2023 आखिरी दिन है। इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tnpsc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही आवेदक 16 से 18 मई तक अपने फॉर्म में बदलाव भी कर सकेंगे।

विज्ञापन

टीएनपीएससी असिस्टेंट जेलर परीक्षा 2022 ओएमआर/कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में एक जुलाई को दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो पालियों में होगी परीक्षा

टीएनपीएससी असिस्टेंट जेलर परीक्षा 2022 ओएमआर/कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में एक जुलाई 2023 को दो पालियों- सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे और दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

पद और वेतन

तमिलनाडु लोक सेवा आयोग की इस भर्ती अभियान का उद्देश्य तमिलनाडु जेल अधीनस्थ सेवा में शामिल कारागार और सुधार सेवा विभाग में सहायक जेलर (पुरुष) और 05 सहायक जेलर (महिला) के कुल 54 रिक्त पदों को भरना है। इसके लिए चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान 35,400 से 1,30,400 रुपये लेवल 11 के तहत दिया जाएगा।

पात्रता मापदंड

आयु सीमा: आवेदक की आयु एक जुलाई, 2023 को 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जाति (ए), अनुसूचित जनजाति, एमबीसी / डीसी, बीसी (ओबीसीएम), बीसीएम और निराश्रित विधवा आवेदकों के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं है।

शैक्षिक योग्यता: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की गई स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

 तमिलनाडु लोक सेवा आयोग की इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों को 150 रुपये का पंजीकरण शुल्क और 100 रुपये के परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले टीएनपीएससी की वेबसाइट tnpsc.gov.in पर जाएं।

  • रजिस्टर करें और लॉगइन आईडी और पासवर्ड बनाएं।

  • अब “ऑनलाइन आवेदन करें” पर क्लिक करें।

  • क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगइन करें और पद के लिए आवेदन पत्र भरें।

  • दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed