फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cm mamta banerjee said Kashmir terror attack dead laborer's Family will get possible help

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने कश्मीर में पांच बंगाली मजदूरों की हत्या की निंदा की

Wed, 30 Oct 2019 01:27 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 30 Oct 2019 01:27 PM IST
विज्ञापन
cm mamta banerjee said Kashmir terror attack dead laborer's Family will get possible help
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : एएनआई

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा पांच बंगाली मजदूरों की हत्या किए जाने की बुधवार को निंदा की। राज्यपाल धनखड़ ने अपनी संवेदना जताते हुए राज्य सरकार और गैर सरकारी संगठनों से मृतक के परिजनों की मदद करने की अपील की।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया, ‘गहरी पीड़ा हो रही और बहुत दुखी हूं। मैं मुर्शिदाबाद के श्रमिकों की जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा की गई नृशंस हत्या की निंदा करता हूं। मानवता का दुश्मन ही ऐसा कायरतापूर्ण और घृणित कार्य करता है। हमें हिंसा से दूर रहने की जरूरत है। सरकार और गैर सरकारी संगठनों से शोक संतप्त परिवारों की मदद करने की अपील करता हूं।’
विज्ञापन


मजदूरों के परिवारों को दी जाएगी हरसंभव मदद : ममता

इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घटना पर दुख जताते हुये बुधवार को कहा कि कश्मीर में आतंकी हमलों में मारे गए मुर्शिदाबाद जिले के पांच श्रमिकों के परिवारों को सभी तरह की मदद दी जाएगी। बनर्जी ने इन हत्याओं को क्रूर बताया और घटना पर दुख व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने ट्विटर हैंडल पर ममता बनर्जी ने लिखा, ‘कश्मीर में नृशंस हत्याओं से हम स्तब्ध और अत्यंत दुखी हैं। मुर्शिदाबाद के पांच कामगारों ने अपनी जान गंवा दी। कोई भी सांत्वना मृतक के परिवारों के दुख को दूर नहीं कर सकती।’ उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में उनके परिवारों को सभी तरह की मदद दी जाएगी।

गलत नीतियों ने बिगाड़े घाटी में हालात : अधीर चौधरी
लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर चौधरी ने केन्द्र की नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार पर गलत नीतियों पर चलने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि इसके कारण जम्मू कश्मीर में हालात खराब हुए हैं। चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार की पूरी दिलचस्पी घाटी के वास्तविक हालात को छिपाने में है।

मुर्शिदाबाद जिले की बरहमपुर लोकसभा सीट से पांचवी बार सांसद बने चौधरी ने जम्मू कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए पांच मजदूरों के परिवारों से बुधवार को मुलाकात की। इनमें से ज्यादातर मजदूर जिले के सागरदिघी क्षेत्र से थे। उन्होंने मजदूरों के परिवारों से मुलाकात के बाद संवाददताओं से कहा कि उन्होंने गृह सचिव से फोन पर बात की और उनसे मजदूरों के शव मंगाने तथा कश्मीर घाटी में फंसे पश्चिम बंगाल के अन्य मजदूरों को वापस लाने के इंतजाम करने की अपील की।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed