फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   UPSC has released helpline number for the job seekers economically backward candidates

यूपीएससी : नौकरी के इच्छुक आर्थिक पिछड़े उम्मीदवारों के लिए जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर

Thu, 21 Oct 2021 05:48 AM IST
Kuldeep Singh जॉब डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
जॉब डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 21 Oct 2021 05:48 AM IST
सार

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा दिए गए हेल्पलाइन नंबर की मदद से अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के उम्मीदवार किसी भी परीक्षा या भर्ती संबंधी प्रश्न के लिए यूपीएससी के अधिकारियों से टोल फ्री नंबर 1800118711 पर जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
UPSC has released helpline number for the job seekers economically backward candidates
संघ लोक सेवा आयोग - फोटो : social media

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग ने नौकरी के इच्छुक आर्थिक पिछड़े उम्मीदवारों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इसकी मदद से अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के उम्मीदवार किसी भी परीक्षा या भर्ती संबंधी प्रश्न के लिए यूपीएससी के अधिकारियों से टोल फ्री नंबर 1800118711 पर जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन


हेल्पलाइन अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और बेंचमार्क विकलांग (पीडब्ल्यूबीडी) से संबंधित उम्मीदवारों की सहायता के उद्देश्य से स्थापित की गई है।
विज्ञापन


जिन छात्रों ने आवेदन किया है या आयोग की परीक्षाओं/भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे इस हेल्पलाइन की मदद से कोई भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। हेल्पलाइन सभी कार्य दिवसों (कार्यालय समय के दौरान) पर चालू रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed