फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   UP Anganwadi Recruitment 2025 12th-pass women Applications open for 10,478 positions here how to apply

UP Anganwadi Bharti 2025:12वीं पास महिलाओं के लिए सुनहरा मौका! 10,478 पदों पर आवेदन जारी, ऐसे करें अप्लाई

Mon, 08 Dec 2025 04:59 PM IST
जागृति जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: जागृति Updated Mon, 08 Dec 2025 04:59 PM IST
सार

UP Anganwadi Bharti 2025: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर के पदों पर आवेदन प्रक्रिया अभी भी जारी है। 12वीं पास महिलाएं आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। जानें आवेदन के लिए निर्धारित पात्रता..

विज्ञापन
UP Anganwadi Recruitment 2025 12th-pass women Applications open for 10,478 positions here how to apply
आंगनबाड़ी केंद्र(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर के 10,478 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कई जिलों में अभी भी जारी है। जिन योग्य महिला उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, वे जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर फॉर्म भर सकती हैं। कई जिलों में आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है, इसलिए देरी न करें।

विज्ञापन

कहां-कहां जारी है आवेदन प्रक्रिया?

यूपी के लगभग 21 जिलों में अभी भी आवेदन विंडो खुली है। इनमें मथुरा, काशगंज, हमीरपुर, उन्नाव, संत कबीर नगर, प्रयागराज, हाथरस, बांदा, बाराबंकी, लखनऊ समेत अन्य कई जिले शामिल हैं। कुछ जिलों में तो आवेदन की आखिरी तारीख समाप्त हो चुकी है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़े:UPSC CSE 2025: 649 उम्मीदवारों के व्यक्तित्व परीक्षण के लिए ई-समन पत्र जारी; 19 दिसंबर तक चलेगा साक्षात्कार
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पात्रता व योग्यता

इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12 वीं पास होना आवश्यक है। आवेदिका की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।  उम्मीदवार उसी ग्राम सभा की निवासी होनी चाहिए जहां पद रिक्त है। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। 

जिले का नाम और पद खाली पद आवेदन की आखिरी तारीख
मथुरा (कार्यकर्ता) 98 14/12/2025
काशगंज (हेल्पर) 972 13/12/2025
सुल्तानपुर  (कार्यकर्ता) 07 13/12/2025
हमीरपुर (हेल्पर) 381 12/12/2025
उन्नाव (हेल्पर) 1312 12/12/2025
संत कबीर नगर (हेल्पर) 773 12/12/2025
हाथरस (हेल्पर) 680 11/12/2025
प्रयागराज (हेल्पर) 1081 11/12/2025
बांदा (हेल्पर) 447 11/12/2025
लखनऊ (हेल्पर) 1106 10/12/2025
बाराबंकी (कार्यकर्ता) 22 10/12/2025
सुल्तानपुर (हेल्पर) 809 10/12/2025
कौशांबी (हेल्पर) 739 09/12/2025
श्रावस्ती (हेल्पर) 399 09/12/2025
इटावा (कार्यकर्ता) 08 09/12/2025
बस्ती (कार्यकर्ता) 16 08/12/2025
फर्रुखाबाद (कार्यकर्ता) 11 08/12/2025
मुजफ्फरनगर (हेल्पर) 489 08/12/2025
जालौन (हेल्पर) 401 08/12/2025
बरेली (हेल्पर) 705 08/12/2025
सोनभद्र (कार्यकर्ता) 22 08/12/2025

1. चयन प्रक्रिया क्या है?

चयन प्रक्रिया मेरिट आधारित है। दस्तावेज सत्यापन के बाद चयन होगा। 

2. क्या लिखित परीक्षा होती है?    

नहीं, इसके लिए किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होती।


3. पासवर्ड भूल गए तो?

यदि आप अपना लॉगिन पासवर्ड भूल गई हैं तो लॉगिन पेज पर जाकर फॉरगॉट पासवर्ड विकल्प पर जाएं। वहां से ओटीपी के माध्यम से पासवर्ड रीसेट कर सकेंगी।     


4. आवेदन ‘अपूर्ण’ दिखा रहा है?

यदि आवेदन के बाद भी अपूर्ण दिखा रहा है तो इसका मतलब है कि आपकी कोई दस्तावेज या डिटेल्स अधूरी है। इसके लिए दोबारा लॉगिन कर आवेन प्रक्रिया पूर्ण करें। ध्यान रहे, फॉर्म सबमिट के बाद किसी प्रकार का सुधार संभव नहीं है। इसलिए पहले सभी विवरण अच्छे से जांच लें।    


5. चयन की जानकारी कैसे मिलेगी?

चयनित महिलाओं कोपोर्टल पर मेरिट लिस्ट, कार्यालय सूचना पट और मैसेज या ईमेल के जरिए जानकारी मिल जाएगी। 


ये भी पढ़े: HPRCA: हिमाचल में सहायक स्टाफ नर्स के 300+ पदों पर भर्ती, नर्सिंग की डिग्री या डिप्लोमा वाले कर सकते हैं आवेदन

UP Anganwadi Bharti 2025: स्टेप-बाय-स्टेप जानें आवेदन प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट panganwadibharti.in पर जाएं ।
  2. अपना जिला चुनें और Apply Online पर क्लिक करें।
  3. पहले पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण करें।
  4. पंजीकृत मोबाइल नंबर व पासवर्ड से लॉगिन करें।
  5. सभी आवश्यक डिटेल्स और शैक्षिक योग्यता अपलोड करें।
  6. फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  7. दर्ज की गई सभी डिटेल्स को अच्छे से जांच लें। 
  8. फॉर्म सब्मिट करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed