UP Anganwadi Bharti 2025:12वीं पास महिलाओं के लिए सुनहरा मौका! 10,478 पदों पर आवेदन जारी, ऐसे करें अप्लाई
UP Anganwadi Bharti 2025: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर के पदों पर आवेदन प्रक्रिया अभी भी जारी है। 12वीं पास महिलाएं आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। जानें आवेदन के लिए निर्धारित पात्रता..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर के 10,478 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कई जिलों में अभी भी जारी है। जिन योग्य महिला उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, वे जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर फॉर्म भर सकती हैं। कई जिलों में आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है, इसलिए देरी न करें।
कहां-कहां जारी है आवेदन प्रक्रिया?
यूपी के लगभग 21 जिलों में अभी भी आवेदन विंडो खुली है। इनमें मथुरा, काशगंज, हमीरपुर, उन्नाव, संत कबीर नगर, प्रयागराज, हाथरस, बांदा, बाराबंकी, लखनऊ समेत अन्य कई जिले शामिल हैं। कुछ जिलों में तो आवेदन की आखिरी तारीख समाप्त हो चुकी है।
ये भी पढ़े:UPSC CSE 2025: 649 उम्मीदवारों के व्यक्तित्व परीक्षण के लिए ई-समन पत्र जारी; 19 दिसंबर तक चलेगा साक्षात्कार
पात्रता व योग्यता
इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12 वीं पास होना आवश्यक है। आवेदिका की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार उसी ग्राम सभा की निवासी होनी चाहिए जहां पद रिक्त है। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
| जिले का नाम और पद | खाली पद | आवेदन की आखिरी तारीख |
| मथुरा (कार्यकर्ता) | 98 | 14/12/2025 |
| काशगंज (हेल्पर) | 972 | 13/12/2025 |
| सुल्तानपुर (कार्यकर्ता) | 07 | 13/12/2025 |
| हमीरपुर (हेल्पर) | 381 | 12/12/2025 |
| उन्नाव (हेल्पर) | 1312 | 12/12/2025 |
| संत कबीर नगर (हेल्पर) | 773 | 12/12/2025 |
| हाथरस (हेल्पर) | 680 | 11/12/2025 |
| प्रयागराज (हेल्पर) | 1081 | 11/12/2025 |
| बांदा (हेल्पर) | 447 | 11/12/2025 |
| लखनऊ (हेल्पर) | 1106 | 10/12/2025 |
| बाराबंकी (कार्यकर्ता) | 22 | 10/12/2025 |
| सुल्तानपुर (हेल्पर) | 809 | 10/12/2025 |
| कौशांबी (हेल्पर) | 739 | 09/12/2025 |
| श्रावस्ती (हेल्पर) | 399 | 09/12/2025 |
| इटावा (कार्यकर्ता) | 08 | 09/12/2025 |
| बस्ती (कार्यकर्ता) | 16 | 08/12/2025 |
| फर्रुखाबाद (कार्यकर्ता) | 11 | 08/12/2025 |
| मुजफ्फरनगर (हेल्पर) | 489 | 08/12/2025 |
| जालौन (हेल्पर) | 401 | 08/12/2025 |
| बरेली (हेल्पर) | 705 | 08/12/2025 |
| सोनभद्र (कार्यकर्ता) | 22 | 08/12/2025 |
1. चयन प्रक्रिया क्या है?
चयन प्रक्रिया मेरिट आधारित है। दस्तावेज सत्यापन के बाद चयन होगा।
2. क्या लिखित परीक्षा होती है?
नहीं, इसके लिए किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होती।
3. पासवर्ड भूल गए तो?
यदि आप अपना लॉगिन पासवर्ड भूल गई हैं तो लॉगिन पेज पर जाकर फॉरगॉट पासवर्ड विकल्प पर जाएं। वहां से ओटीपी के माध्यम से पासवर्ड रीसेट कर सकेंगी।
4. आवेदन ‘अपूर्ण’ दिखा रहा है?
यदि आवेदन के बाद भी अपूर्ण दिखा रहा है तो इसका मतलब है कि आपकी कोई दस्तावेज या डिटेल्स अधूरी है। इसके लिए दोबारा लॉगिन कर आवेन प्रक्रिया पूर्ण करें। ध्यान रहे, फॉर्म सबमिट के बाद किसी प्रकार का सुधार संभव नहीं है। इसलिए पहले सभी विवरण अच्छे से जांच लें।
5. चयन की जानकारी कैसे मिलेगी?
चयनित महिलाओं कोपोर्टल पर मेरिट लिस्ट, कार्यालय सूचना पट और मैसेज या ईमेल के जरिए जानकारी मिल जाएगी।
ये भी पढ़े: HPRCA: हिमाचल में सहायक स्टाफ नर्स के 300+ पदों पर भर्ती, नर्सिंग की डिग्री या डिप्लोमा वाले कर सकते हैं आवेदन
UP Anganwadi Bharti 2025: स्टेप-बाय-स्टेप जानें आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट panganwadibharti.in पर जाएं ।
- अपना जिला चुनें और Apply Online पर क्लिक करें।
- पहले पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण करें।
- पंजीकृत मोबाइल नंबर व पासवर्ड से लॉगिन करें।
- सभी आवश्यक डिटेल्स और शैक्षिक योग्यता अपलोड करें।
- फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- दर्ज की गई सभी डिटेल्स को अच्छे से जांच लें।
- फॉर्म सब्मिट करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।