फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Recruitment for various non-teaching posts including medical officer in aud know how to apply

Non-Teaching Staff Recruitment: मेडिकल ऑफिसर, सेक्शन ऑफिसर सहित 30 पदों पर हो रही भर्ती, फटाफट ऐसे करें आवेदन

Sun, 27 Aug 2023 12:02 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 27 Aug 2023 12:02 PM IST
सार

Job: अंबेडकर यूनिवर्सिटी, दिल्ली में नॉन-टीचिंग स्टाफ के 30 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसमें मेडिकल ऑफिसर, सेक्शन ऑफिसर और सीनियर असिस्टेट सहित कई गैर-शिक्षण पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन का तरीका नीचे बताया गया है।

विज्ञापन
Recruitment for various non-teaching posts including medical officer in aud know how to apply
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

Non-Teaching Staff Recruitment: मेडिकल ऑफिसर, स्टाफ नर्स और सीनियर असिस्टेट सहित कई गैर-शिक्षण पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जा रही है। इस भर्ती में कुल 30 पदों पर भर्ती हो रही है। योग्यता/आयु कितनी होनी चाहिए, आवेदन कैसे करना है और आवदेन करने की अंतिम तिथि क्या है? इस संबंध में अधिक जानकारी नीचे दी गई है।

विज्ञापन

आयु सीमा

अभ्यार्थी की अधिकतम आयु वर्गानुसार निर्धारित की गई है। इन भर्तियों के लिए उम्मीदवारों की आयु वर्गानुसार 30/35/50 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु-सीमा में छूट नियमानुसार दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

योग्यता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थतान/बोर्ड से पद की मांग के अनुसार 12वीं/आईटीआई/संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन/एमबीबीए डिग्री/डिप्लोमा एवं अन्य निर्धारित पात्रताएं और कार्यानुभव होना चाहिए।

विज्ञापन

पदों की जानकारी

इस नॉन-टीचिंग भर्ती में मेडिकल ऑफिसर के 1, सेक्शन ऑफिसर के 4, सिक्योरिटी ऑफिसर के 1, स्टाफ नर्स के 1, सीनियर असिस्टेंट के 12, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 2, स्पोर्ट्स कोच के 2, स्टूडियो असिस्टेंट के 1 और असिस्टेंट/असिस्टेंट सह केयरटेकर/डाक्यूमेंटेशन असिस्टेंट के 6 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति होनी है। इस भर्ती में कुल मिलाकर 30 पद हैं। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट चेक करें।

चयन प्रक्रिया

शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर शार्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा/इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। सिलेक्शन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट - aud.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 08 सितंबर, 2023 तक विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट - aud.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 1000 रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed