फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tejinderpal Singh Toor wins silver medal in shot put at Czech Republic athletic meet

एशियन गोल्ड मेडलिस्ट तेजिंदर पाल सिंह तूर ने चेक गणराज्य में जीता रजत पदक

Sun, 01 Sep 2019 09:22 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 01 Sep 2019 09:22 AM IST
विज्ञापन
Tejinderpal Singh Toor wins silver medal in shot put at Czech Republic athletic meet
तेजिंदर पाल सिंह

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता शॉटपुट खिलाड़ी तेजिंदरपाल सिंह तूर ने शनिवार को चेक गणराज्य में अपने आखिरी प्रयास में 20.09 मीटर का थ्रो फेंककर रजत पदक जीता। इस साल अर्जुन पुरस्कार जीतने वाले तूर अप्रैल में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतकर विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं।

विज्ञापन

 


तेजिंदर ने इससे पहले 19.09, 19.15, 19.87 और 19.75 मीटर का थ्रो किया था। भाला फेंक ऐथलीट शिवपाल सिंह ने भी इसी टूर्नमेंट में अपना स्वर्ण पदक जीता। लगभग एक महीने के बाद लौट रहे शिवपाल ने 81.36 मीटर के थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया। विपिन कसाना ने 80.13 मीटर थ्रो के साथ रजत पदक जीता। महिलाओं में अनु रानी 60.87 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे नंबर पर रहीं। जापान की हरुका कितागुची 61.94 मीटर के थ्रो के साथ पहले स्थान पर रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed