Digital Marketing : डिजिटल मार्केटिंग इंडस्ट्री को चाहिए 2 लाख स्किल्ड युवा, जानें कैसे बनाएं इसमें करिअर
भारत समेत पूरी दुनिया के डिजिटल मार्केटिंग के बाजार में लगातार ग्रोथ हो रहा है। डिजिटल मार्केटिंग के बढ़ते बाजार के साथ इसके एक्सपर्ट्स की डिमांड भी तेजी से बढ़ रही है। इसलिए अगर आप बेरोजगार हैं या नई नौकरी ज्वाइन करने की सोच रहे हैं तो डिजिटल मार्केटिंग क्षेत्र में करियर बनाएं। ये आपके लिए एक बेहतर करियर विकल्प साबित हो सकता है।
विस्तार
अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं या अपनी नौकरी में बदलाव करके ज्यादा पैसे कमाना चाहते हैं तो आपको आज ही डिजिटल मार्केटिंग के फील्ड में उतर जाना चाहिए। दरअसल लगातार ग्रोथ कर रही इस इंडस्ट्री में अभी लाखों युवाओं की जरूरत है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अकेले भारत में अभी तकरीबन 2 लाख और पूरी दुनिया में 10 लाख से भी अधिक डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट्स की डिमांड बनी हुई है। साथ ही वर्तमान समय में तकरीबन 450 बिलियन डॉलर की इस इंडस्ट्री के 2030 तक 1 ट्रिलियन की इंडस्ट्री बन जाने का अनुमान है। ऐसे में यह उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में इस इंडस्ट्री में रोजगार के और भी मौके उत्पन्न होंगे। इसलिए अगर आप भी भविष्य में कुछ नया करना चाहते हैं तो आपको आज ही डिजिटल मार्केटिंग का काम सीख लेना चाहिए। डिजिटल मार्केटिंग का काम सीखने के लिए आप सफलता डॉट कॉम की भी मदद ले सकते हैं। दरअसल डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट्स के बढ़ते हुए डिमांड को देखते हुए सफलता डॉट कॉम ने अब युवाओं को डिजिटल मार्केटिंग में एक्सपर्ट बनाने के लिए एक खास Digital Marketing Course की शुरूआत की है। इसकी मदद से आप डिजिटल मार्केटिंग में अपना शानदार करिअर बना सकते हैं।
यह भी सीखें
एडवांस्ड डिजिटल मार्केटिंग
मास्टर डिजिटल मार्केटिंग
सुपर एडवांस डिजिटल मार्केटिंग क्लासरूम प्रोग्राम
डिजिटल मार्केटिंग ई बुक
नहीं होगी नौकरियों की कमी
भारत में 2025 तक इंटरनेट यूजर्स की संख्या 95 करोड़ से भी अधिक हो जाने की संभावना है। इंटरनेट यूजर्स की बढ़ती हुई संख्या से इस फील्ड में और भी कस्टमर तैयार होंगे। इससे डिजिटल मार्केटिंग की दुनिया और भी बढ़ेगी और भविष्य में इसमें रोजगार के और भी अवसर उत्पन्न होंगे। यह उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले 5 से 6 सालों में यह इंडस्ट्री अपने वर्तमान साइज से तकरीबन दो गुनी बड़ी हो सकती है। डिजिटल मार्केटिंग के बढ़ते बाजार के साथ इसके एक्सपर्ट्स की डिमांड और भी तेजी से बढ़ेगी। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले कई सालों तक इस फील्ड में नौकरियों की कमी नहीं होगी।
मिलेंगी कौन सी नौकरियां
सफलता द्वारा शुरू किए गए डिजिटल मार्केटिंग का कोर्स करने के बाद आपको सोशल मीडिया मैनेजर, SEO एक्सक्यूटिव, PPC एक्सपर्ट्स, कंटेंट मार्केटर, ई-कॉमर्स मैनेजर, सोशल मीडिया मार्केटिंग एक्सओईट्स, सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन/मार्केटिंग एक्सपर्ट्स जैसी नौकरियां मिल सकती है। इसके अलावा आप फ्रीलांसर के तौर पर भी अपने काम की शुरुआत कर सकते हैं।
सफलता के साथ बनाएं करिअर
डिजिटल मार्केटिंग के फील्ड में करिअर बनाने की चाह रखने वाले युवा इसके कम्प्लीट नॉलेज के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। दरअसल सफलता ने युवाओं को डिजिटल मार्केटिंग सिखाने के लिए एक खास कोर्स की शुरुआत की है। सफलता के इस खास कोर्स में आपको गूगल सर्टिफाइड एक्सपीरियंस्ड फैकल्टीज से पढ़ने का मौका मिलता है। साथ ही आपको सीखने के लिए 10 मॉड्यूल्स और 20 लर्निंग टूल्स उपलब्ध कराये जाते हैं। इन सभी सुविधाओं के साथ आपको मास्टर क्लास सेशन्स में भी शामिल होने का मौका मिलता है तो फिर देर किस बात की आज ही इस कोर्स से जुड़े और डिजिटल मार्केटिंग की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाएं। सफलता द्वारा इस वक्त इन टेक्निकल कोर्सेज के साथ SSC GD, CTET तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी एक्सपर्ट और वर्षों के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सेज चलाए जा रहे हैं। आप अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर भी इन कोर्सेज से जुड़ सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X