फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Northern Coalfields Limited Assistant Foreman Recruitment 2024 Apply online at nclcil.in

NCL Recruitment 2024: नॉर्दन कोलफील्ड में असिस्टेंट फोरमैन पदों पर आवेदन की अंतिम डेट नजदीक,जल्दी करें

Sat, 27 Jan 2024 12:22 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sat, 27 Jan 2024 12:22 PM IST
सार

NCL Assistant Foreman Recruitment 2024: नॉर्दन कोलफील्ड लिमिटेड ने असिस्टेंट फोरमैन पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आखिरी तारीख से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Northern Coalfields Limited Assistant Foreman Recruitment 2024 Apply online at nclcil.in
नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NCL Assistant Foreman Recruitment 2024: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में विभिन्न ट्रेडों के तहत सहायक फोरमैन के 150 पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इन रिक्तियों के लिए पंजीकरण करने की आखिरी तारीख नजदीक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nclsil.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 05 फरवरी 2024 तक है।

विज्ञापन

NCL Recruitment रिक्तियों का विवरण

एनसीएल सहायक फोरमैन भर्ती 2024 के लिए अलग-अलग ट्रेडों में 150 पदों पर भर्ती की जानी है। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं- 

  • सहायक फोरमैन (ई एंड टी) (प्रशिक्षु) ग्रेड-सी - 09 पद

  • सहायक फोरमैन (मैकेनिकल) (प्रशिक्षु) ग्रेड-सी उत्खनन - 59 पद

  • सहायक फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) (प्रशिक्षु) ग्रेड-सी उत्खनन - 48 पद

  • इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल (ई एंड एम) - 34 पद 

विज्ञापन
विज्ञापन

NCL Recruitment आवेदन शुल्क

एनसीएल सहायक फोरमैन भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित, ओबीसी, नॉन क्रीमी लेयर, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1180 रुपये (+180 रुपये जीएसटी सहित) का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी, ईएसएम, पीडब्ल्यूबीडी, डिपार्टमेंटल कैंडिडेट को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

विज्ञापन

NCL Recruitment वेतन

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में सहायक फोरमैन पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को फोरमैन वेतन 2024 न्यूनतम (मासिक रेटेड) ग्रेड-सी बेसिक 47330.25 रुपये प्रति महीने दिया जाएगा।

NCL Recruitment आयुसीमा

एनसीएल असिस्टेंट फोरमैन 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed