फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   MHRSB Nursing Officer Result 2025 OUT at mhsrb.telangana.gov.in, check details here

MHRSB: तेलंगाना नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा की अनंतिम मेरिट सूची जारी; 40,423 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Wed, 24 Dec 2025 05:57 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 24 Dec 2025 05:57 PM IST
सार

MHRSB Nursing Officer Result 2025: तेलंगाना चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा भर्ती बोर्ड ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा की पहली अनंतिम मेरिट सूची जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आयोजित परीक्षा में कुल 40,423 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।

विज्ञापन
MHRSB Nursing Officer Result 2025 OUT at mhsrb.telangana.gov.in, check details here
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

MHRSB Nursing Officer Result: तेलंगाना मेडिकल हेल्थ सर्विस रिक्रूटमेंट बोर्ड (MHSRB) ने नर्सिंग ऑफिसर पदों के लिए अनंतिम मेरिट सूची जारी कर दी है। राज्य में कुल 2,322 पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी, जो 11 नवंबर, 2025 को हुई थी। उम्मीदवार अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mhsrb.telangana.gov.in पर जाकर अपने लॉगिन से मेरिट सूची और रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसके तहत 23 नवंबर 2024 को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की गई, जिसमें 42,244 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जबकि 40,423 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा की प्रारंभिक उत्तर कुंजी 26 नवंबर 2024 को जारी की गई थी।

विज्ञापन

परिणाम, वेटेज और आपत्ति प्रक्रिया

सीबीटी दो सत्रों में आयोजित होने के कारण अंकों के मानकीकरण के बाद 5 मई 2025 को अंतिम उत्तर कुंजी और परीक्षा परिणाम जारी किए गए। इसके बाद आवेदकों के सीबीटी अंक और राज्य सरकार के अस्पतालों/संस्थानों/कार्यक्रमों में संविदा या आउटसोर्स सेवा के लिए दिए गए वेटेज अंकों सहित अनंतिम सूची 20 अगस्त 2025 को प्रकाशित की गई। इस सूची पर आपत्तियां दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को 26 अगस्त से 2 सितंबर 2025 तक का समय दिया गया था।

2 दिसंबर तक दर्ज करें आपत्ति

प्राप्त आपत्तियों पर विचार करने के बाद बोर्ड ने अब पहली अनंतिम मेरिट सूची जारी कर दी है, जिसके लिए उम्मीदवार 24 दिसंबर 2025 से 27 दिसंबर 2025 शाम 5 बजे तक अपने लॉगिन के माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा केवल सीबीटी और वेटेज अंकों का सत्यापन किया जाएगा, अन्य विवरणों का सत्यापन चयनित उम्मीदवारों के प्रमाणपत्र सत्यापन के समय होगा।

दूसरी अनंतिम मेरिट सूची जल्द जारी की जाएगी, जिसमें 1:1.50 के अनुपात में उम्मीदवारों को प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। यह पूरी चयन प्रक्रिया माननीय उच्च न्यायालय में लंबित रिट याचिकाओं के अधीन रहेगी।

MHRSB Nursing Officer Result: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mhsrb.telangana.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Nursing Officer Recruitment - First Provisional Merit List” से संबंधित लिंक खोजें।
  • इसके बाद “Nursing Officer Result” लिंक पर क्लिक करें।
  • मेरिट लिस्ट की PDF फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • सूची में अपना नाम या हॉल टिकट नंबर जांचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed