{"_id":"5f17dee5e2df8c554c118afb","slug":"upsc-to-conduct-indian-economic-services-examination-2020-in-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSC के तहत भारतीय आर्थिक सेवा 2020 की परीक्षा जल्द, जानें नोटिफिकेशन की तारीख","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
UPSC के तहत भारतीय आर्थिक सेवा 2020 की परीक्षा जल्द, जानें नोटिफिकेशन की तारीख
Wed, 22 Jul 2020 12:08 PM IST
Tanuja Yadav
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 22 Jul 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग
- फोटो : PIB
अगर आप संघ लोक सेवा आयोग के तहत आने वाली भारतीय आर्थिक सेवा की परीक्षा की तारीख का इंतजार कर रहे हैं तो आपको इंतजार अब खत्म हो गया है। संघ लोक सेवा आयोग ने भारतीय आर्थिक सेवाओं के लिए कराई जाने वाली परीक्षाओं के लिए तारीख का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
कोरोना की वजह से शायद ही पहली बार ऐसा हुआ होगा कि संघ लोक सेवा आयोग ने अपनी परीक्षाओं को टाला होगा। हर साल लाखों की संख्या में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं के बैठते हैं लेकिन इस बार कोरोना के कारण परीक्षा करा पाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
आर्थिक मामलों के विभाग की ओर से मिले विशेष अनुरोध के बाद संघ लोक सेवा आयोग ने भारतीय आर्थिक सेवा की परीक्षा ना कराने वाले अपने फैसले को बदल दिया है। यूपीएससी ने एक बयान जारी करते हुए जानकारी दी है कि आईईएस या भारतीय आर्थिक सेवा की परीक्षा साल के अक्तूबर महीने में की जाएगी।
विज्ञापन
इससे पहले आयोग ने एक नोटिफिकेशन जारी कर बताया था कि इस साल भारतीय आर्थिक सेवा की परीक्षा को नहीं रोका जाएगा। आयोग ने बताया कि 11 अगस्त तक भारतीय आर्थिक सेवा के लिए नोटिफिकेशन जारी किए जाएंगे।
आर्थिक मामलों के विभाग के विशेष अनुरोध के बाद संघ लोक सेवा आयोग ने अपने फैसले में बदलाव किया है और अब 16-18 अक्तूबर तक भारतीय आर्थिक सेवा की परीक्षाएं कराई जाएंगी। 11 अगस्त को परीक्षाओं के लिए नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा।
सरकारी विभागों और मंत्रालयों में भर्तियों के लिए यूपीएससी सीधे परीक्षाएं लेती है। इसमें मुख्त तौर पर लोक सेवाएं, संयुक्त रक्षा सेवाएं, भारतीय वन सेवाएं, संयुक्त मेडिकल सेवाएं, संयुक्त भू-वैज्ञानिक, भारतीय सांख्यिकी सेवा और इंजीनियरिंग सेवाएं शामिल होती हैं।