SSC MTS Recruitment 2022: किन विशेष नियमों के साथ होगा MTS भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन और इसका कटऑफ किन चीजों पर करता है निर्भर, जानें यहाँ
कर्मचारी चयन आयोग ने MTS भर्ती 2021 के लिए 30 अप्रैल तक आवेदन मांगे हैं। इस बार आयोग ने MTS के साथ CBIC और CBN में हवलदार के 3,603 पदों पर भी भर्ती निकाली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है। योग्य एवं इच्छुकअभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेने के लिए 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। देश भर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर है। दरअसल इस भर्ती में 10वीं पास अभ्यर्थी भी हिस्सा ले सकते हैं और साथ ही SSC ने इस बार MTS के साथ केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड(CBIC) एवं केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) में हवलदार के 3,603 पदों पर भी भर्ती निकाली है। अभ्यर्थी SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस भर्ती कानोटिफिकेशन देख सकते हैं और इस भर्ती के लिए आवेदन भी कर सकते हैं। वहीं, अगर आप भी इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकीतैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता लेकर इस बचे हुए समय में इस कोर्स से खुद को और बेहतर तरीके से तैयार करसकते हैं।
इसमें लागू होंगे कौन से विशेष नियम :
इस भर्ती के लिए आयोजित होने वाली टियर 1 की परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए की इसमें नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था लागू कीजाएगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का 0.25 मार्क्स काट लिया जाएगा। साथ ही इस भर्ती में आयोग की अन्य भर्तियों की तर्ज पर नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया भीअपनाई जाएगी। हवलदार तथा MTS भर्ती के लिए होने वाली टियर 1 की परीक्षा में अभ्यर्थियों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस पेपर में जनरल इंटेलीजेंस एंडरीजनिंग से 25 अंक के 25 प्रश्न, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड से 25 अंक के 25 प्रश्न, जनरल इंग्लिश से 25 अंक के 25 प्रश्न तथा जनरल अवेयरनेस से 25 अंक के 25 प्रश्न पूछेजाएंगे।
कटऑफ किन चीजों पर करता है निर्भर :
किसी भी भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा में कट ऑफ स्कोर प्रश्नों के स्तर, रिक्तियों की संख्या तथा परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या पर निर्भर करतीहै। साथ ही भर्तियों में अभ्यर्थियों का कट ऑफ उनके श्रेणी के हिसाब से अलग अलग होता है। हालांकि MTS भर्ती में राज्यों के हिसाब से पदों की संख्या निर्धारित होने कीवजह से इसमें अभ्यर्थियों का कट ऑफ उपरोक्त चीजों के साथ उनके राज्य पर भी निर्भर करता है।
सफलता के साथ करें सरकारी नौकरी की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार safalta app डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेसका हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ यूपी लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल, रेलवे ग्रुप D व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं। तो देर किस बात की तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।