फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Will your marks be deducted for answering wrong questions in CTET-safalta

CTET 2022: क्या CTET में प्रश्नों का गलत जवाब देने पर कटेंगे आपके मार्क्स, जान लें ये नियम

Tue, 16 Aug 2022 07:28 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Tue, 16 Aug 2022 07:28 PM IST
सार

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 का आयोजन इसी साल दिसंबर महीने में किया जाना है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा में लाखों की संख्या में अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं।
 

विज्ञापन
Will your marks be deducted for answering wrong questions in CTET-safalta
CTET - फोटो : Social media

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। CBSE ने हाल ही में एक नोटिस जारीकरके यह जानकारी दी है कि अगले CTET का आयोजन दिसंबर 2022 में किया जाएगा। हालांकि इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कब से होगी। CBSE ने इस संबंध में अभी तक कोई भी जानकारी नहीं दी है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल भी इस परीक्षा में लाखों की संख्या में अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को CTET 2022 से संबंधित अपडेट्स के लिए इसकी ऑफिशियलवेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी इस शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो परीक्षा से पहले इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के CTET Online Batch 2022 की सहायता ले सकते हैं और घर बैठे इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

क्या CTET में गलत प्रश्नों का जवाब देने पर कटेंगे मार्क्स :

CTET 2022 में हिस्सा लेने जा रहे अभ्यर्थी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि क्या ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा में प्रश्नों का गलत उतर देने पर उनके मार्क्स कटेंगे। हालांकि अभ्यर्थियोंको इस संबंध में ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। दरअसल पिछले साल ऑनलाइन मोड में ही आयोजित की गई CTET में नेगेटिव मार्किंग नहीं थी। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल के CTET में भी नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। गौरतलब है कि CTET के प्रत्येक पेपर में 150 अंकों के 150 प्रश्न पूछे जाते हैं और 60 फीसदी अंक लाने वाले अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जाता है।

विज्ञापन

किस पैटर्न पर हो सकती है परीक्षा :

CTET के दोनों पेपर में अभ्यर्थियों से 150 प्रश्न पूछे जाते हैं और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होता है। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर को हल करने के लिए ढाई घंटे का समय मिलता है। CTET पेपर1 में अभ्यर्थियों से बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र विषय से 30 प्रश्न, भाषा-1 से 30 प्रश्न, भाषा-2 से 30 प्रश्न, गणित से 30 प्रश्न तथा पर्यावरण अध्ययन से 30 प्रश्न पूछे जाते हैं। जबकि पेपर 2 में बालविकास एवं शिक्षाशास्त्र विषय से 30 प्रश्न, भाषा-1 से 30 प्रश्न, भाषा-2 से 30 प्रश्न तथा गणित और विज्ञान या सामाजिक अध्ययन और सामाजिक विज्ञान से 60 प्रश्न प्रश्न पूछे जाते हैं। यह उम्मीद जताई जारही है कि अगले CTET का भी आयोजन इसी पैटर्न पर किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सकते हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Lehkpal, PET, IBPS, CUET, CTET, NDA, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली कीएक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने कोसाकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed