फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Will it be mandatory for 10th, 12th students to carry the certificate of vaccination at the time of examination-safalta

UP Board Exam 2022: क्या परीक्षा के समय 10वीं,12वीं के छात्रों को वैक्सिनेशन का सर्टिफिकेट लेकर जाना अनिवार्य होगा

Wed, 16 Feb 2022 01:55 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Wed, 16 Feb 2022 01:55 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से स्कूलों को जल्द ही प्री-बोर्ड परीक्षाएं कराने के निर्देश दिए गए हैं। बोर्ड ने कहा है कि पढ़ाई का नुकसान होने की वजह से स्टूडेंट्स को अंतिम परीक्षाओं से पहले एग्जाम पैटर्न की जानकारी होना जरूरी है। 

विज्ञापन
Will it be mandatory for 10th, 12th students to carry the certificate of vaccination at the time of examination-safalta
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा साल 2021-22 में कराए जाने वाले बोर्ड एग्जाम में नकल रोकने के लिए काफी हाईटेक बंदोबस्त किए जा रहे हैं। इसके लिए परीक्षा केंद्रों के सभी कक्षों को सीसीटीवी कैमरे और वॉइस रिकॉर्डर से लैस रखा जाएगा। इसके अलावा विद्यार्थियों को कोरोना से बचाने और संक्रमण से सुरक्षित रखने के मद्देनजर ड्यूटी पर तैनात किए जाने वाले सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं से शासन स्तर पर वैक्सीन की दोनों डोज के प्रमाण पत्र भी अपलोड कराए जाने की सूचना सामने आ रही है। इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट के अनुसार छात्र-छात्राओं को भी परीक्षा में आने पर केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ  वैक्सीनेशन के दोनों डोज के प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। ऐसा न करने वाले स्टूडेंट्स को एग्जाम से वंचित रहना पड़ सकता है। हालांकि, इस संबंध में और अधिक स्पष्ट जानकारी छात्र-छात्राओं को उनके एडमिट कार्ड में साझा की जा सकती है। बोर्ड परीक्षा से जुड़ी किसी भी तरह की लेटेस्ट अपडेट के लिए यूपीएमएसपी की वेबसाइट पर अवश्य नजर बनाए रखें। साथ ही साथ स्टूडेंट्स अपने घर पर रहकर दिल्ली के अनुभवी शिक्षकों से सभी विषयों क्लासेस लेकर बोर्ड एग्जाम में अच्छा स्कोर हासिल केआर सकते हैं। सफलता क्लास से जुड़ने के लिए तुरंत safalta school  वाले लिंक पर क्लिक करें। 

विज्ञापन

प्री-बोर्ड की तिथियों की भी नहीं है कोई जानकारी 

यूपी बोर्ड ने अभी प्री-बोर्ड एग्जाम की तिथियों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी साझा नहीं की है पर उम्मीद है कि जल्द ही उत्तर प्रदेश बोर्ड की प्री-बोर्ड परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी जाएगी। इन परीक्षाओं का आयोजन इसलिए हो रहा है ताकि छात्र मुख्य परीक्षा के पैटर्न से भली-भांति वाकिफ हो सकें। 

विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की करें फ्री में पक्की तैयारी 

अगर आप 10वीं या 12वीं के बोर्ड एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं तो ऐसे स्टूडेंट्स को अभी सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाई जा रही फ्री कोचिंग क्लासेस का लाभ ले सकते हैं। इन निशुल्क कोचिंग क्लासेस से जुडने के किए छात्रों को अभी अपने फोन पर सफलता ऐप डाउनलोड कर लेना चाहिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed