{"_id":"67a6343a23948d2f9e02c45d","slug":"will-cancel-degree-certificates-of-teachers-involved-in-sexual-offences-says-tn-minister-2025-02-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tamilnadu: रद्द किए जाएंगे यौन अपराधों के आरोपी शिक्षकों के डिग्री प्रमाण पत्र, तमिलनाडु के मंत्री का बयान","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Tamilnadu: रद्द किए जाएंगे यौन अपराधों के आरोपी शिक्षकों के डिग्री प्रमाण पत्र, तमिलनाडु के मंत्री का बयान
Fri, 07 Feb 2025 09:56 PM IST
आकाश कुमार
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Fri, 07 Feb 2025 09:56 PM IST
सार
Tamilnadu: तमिलनाडु के स्कूल शिक्षा मंत्री अंबिल महेश पोय्यामोझी ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि यौन अपराधों के आरोपी शिक्षकों के डिग्री प्रमाण पत्र रद्द किए जाएंगे।
विज्ञापन
Anbil Mahesh Poyyamozhi
- फोटो : x(@Anbil_Mahesh)
विस्तार
Tamilnadu: तमिलनाडु के स्कूल शिक्षा मंत्री अंबिल महेश पोय्यामोझी ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि यौन अपराधों के आरोपी शिक्षकों के डिग्री प्रमाण पत्र रद्द किए जाएंगे, ताकि उन्हें सजा दी जा सके और दूसरों को भी इससे रोका जा सके।
विज्ञापन
कृष्णागिरी जिले के एक सरकारी मिडिल स्कूल में तीन शिक्षकों द्वारा 13 वर्षीय छात्रा के साथ कथित यौन उत्पीड़न के बारे में मीडियाकर्मियों के एक सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है।"
विज्ञापन
मंत्री ने कहा, "अब से हम केवल कानूनी कार्रवाई तक ही सीमित नहीं रहेंगे। यौन अपराधों में शामिल शिक्षकों के प्रमाण पत्र रद्द किए जाएंगे।"
स्कूल परिसर में अपराध करने के संदिग्ध तीन शिक्षकों को स्कूल शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया और बाद में पुलिस ने पोक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत उन्हें गिरफ्तार कर लिया और 5 फरवरी को रिमांड पर लिया। मंत्री ने कहा कि प्रमाण पत्र रद्द किए जाने से अपराधियों को कहीं और नौकरी नहीं मिलेगी।
विज्ञापन