Delhi Police Head Constable Recruitment 2022: टाइपिंग के दौरान ये गलती करने वाले अभ्यर्थी नहीं ले पाएंगे नौकरी
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से दिल्ली पुलिस में हेड-कांस्टेबल के सैकड़ों पदों पर भर्ती कराई जा रही है। इन पदों पर पुरुष उम्मीदवारों के साथ -साथ महिला अभ्यर्थियों को भी आवेदन करने का मौका दिया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) द्वारा दिल्ली पुलिस में हेड-कांस्टेबल के सैकड़ों पदों पर सीधी भर्तियां कराई जा रही हैं। इन भर्तियों के तहत असिस्टेंट वायरलैस ऑपरेटर व टेली प्रिंटर ऑपरेटर के पदों पर भर्ती होनी है। इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है जिसके अनुसार आवेदन की अंतिम तारीख 29 जुलाई 2022 है। हेड -कांस्टेबल के इनपदों न्यूनतम बारहवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। फार्म भरते समय जिनकी आयु न्यूनतम 18 व अधिकतम 27 वर्ष हुई हो। भर्ती में पुरुषों के अलावा महिलाओं के भी पद आरक्षित हैं। अधिक जानकारी के लिए दिल्ली पुलिस की वेबसाइट पर अवश्य विजिट कर लें। वहीं अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और जल्द ही किसी प्रतियोगी परीक्षा मेंशामिल होने जा रहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम की FREE Current Affairs - Download Now की मदद से अपनी परीक्षा के लिए करेंट अफेयर्स विषय के महत्वपूर्ण प्रश्नों का घर बैठे रिवीजन कर सकते हैं।
भर्ती में हैं कितने पद
दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के कुल 857 पदों पर भर्ती की जा रही है जिसमें, हेड कांस्टेबल (महिला) के 284 पद और हेड कांस्टेबल (पुरुष) के 573 पद शामिल हैं। भर्ती की चयनप्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और ट्रेड टेस्ट से गुजरना होगा। इस परीक्षा में 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। एग्जाम से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।
टाइपिंग में किस गलती से बचें अभ्यर्थी
दिल्ली पुलिस की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा व टंकण टेस्ट के दौरान आधार पर होगा। इन पड़ाव को पार कर लेने वाले अभ्यर्थियों को ही पीईटी व पीएसटी के लिएबुलाया जाएगा। ऐसे में जो कैंडिडेट्स टाइपिंग में 50 प्रतिशत से अधिक शब्दों की गलती करेंगे, उन्हें असफल घोषित कर दिया जाएगा। इस बारे में विस्तार से जानकारी हासिल करने केलिए उम्मीदवार दिल्ली पुलिस द्वारा जारी की गई अधिसूचना को देख सकते हैं।
भर्ती के लिए अनिवार्य शैक्षिणक योग्यता
दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 27 साल तय की गई है। इसके अलावा उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस और मैथ्सविषयों से 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही मैकैनिक कम ऑपरेटर इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन सिस्टम में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट होना चाहिए।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहातो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।