SSC MTS Recruitment 2022: अपने आवेदन में कब तक कर सकेंगे सुधार और इस बार MTS भर्ती की परीक्षा में लागू होंगे कौन से विशेष नियम, जानें यहाँ
मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती 2021 के आवेदन में सुधार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कर्मचारी चयन आयोग ने इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 22 मार्च 2022 से 30 अप्रैल के बीच आवेदन मांगे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। आयोग ने इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 22 मार्च 2022 से 30 अप्रैल के बीच आवेदन मांगे थे। इस बार की MTS भर्ती अभ्यर्थियों के लिए बेहद ही खास है। दरअसल SSC इस बार MTS के 3,698 पदों के साथ केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) एवं केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) में हवलदार के 3603 पदों पर भी भर्ती करेगी। SSC ने इस भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। दरअसल आयोग द्वारा कुछ समय पहले जारी किए गए एक नोटिस के मुताबिक इस भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा पाँच जुलाई 2022 से 22 जुलाई 2022 के बीच आयोजित की जाएगी। वहीं, अगर आप भी इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
SSC ने अभ्यर्थियों को दी है यह बड़ी सुविधा :
MTS भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आयोग ने एक बड़ी सुविधा दी है। दरअसल आयोग ने अभ्यर्थियों को उनके आवेदन में सुधार का मौका दिया है। SSC ने अभ्यर्थियों के आवेदन में सुधार के लिए लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर पांच मई 2022 से एक्टिव कर दिया है और अभ्यर्थी अपने आवेदन में 9 मई 2022 तक सुधार कर सकते हैं। आवेदन में सुधार के लिए अभ्यर्थियों को दो अवसर दिए जाएंगे। पहली बार अपने आवेदन में सुधार के लिए अभ्यर्थियों को 200 रुपये का शुल्क अदा करना होगा। वहीं अगर अभ्यर्थी दूसरी बार अपने आवेदन में सुधार करते हैं तो उन्हें 500 रुपये का शुल्क अदा करना होगा।
इस बार लागू होंगे कौन से विशेष नियम :
SSC ने MTS भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया है और यह परीक्षा पिछली MTS भर्ती के तर्ज पर ही आयोजित की जाएगी। हालांकि इस भर्ती की टियर 1 की परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए की इसमें नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था लागू की जाएगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का 0.25 मार्क्स काट लिया जाएगा। हवलदार तथा MTS भर्ती के लिए होने वाली टियर 1 की परीक्षा में अभ्यर्थियों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस पेपर में जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग से 25 अंक के 25 प्रश्न, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड से 25 अंक के 25 प्रश्न, जनरल इंग्लिश से 25 अंक के 25 प्रश्न तथा जनरल अवेयरनेस से 25 अंक के 25 प्रश्न पूछे जाएंगे।
कैसे करें सरकारी नौकरी की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।