फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Which difficulty level questions will be asked to the candidates in the entrance exam-safalta

AFCAT 2022: प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों से पूछे जाएंगे किस डिफिकल्टी लेवल के प्रश्न और चयन प्रक्रिया को पूरा होने में लग सकता है कितना समय, जानें यहाँ

Tue, 14 Jun 2022 03:08 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Tue, 14 Jun 2022 03:08 PM IST
सार

AFCAT 2022 भर्ती के लिए वायु सेना ने अभ्यर्थियों से 30 जून तक आवेदन मांगे हैं। इसके लिए परीक्षा 26 अगस्त 2022 से 28 अगस्त के बीच आयोजित की जाएगी।
 

विज्ञापन

विस्तार

भारतीय वायुसेना में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल भारतीय वायुसेना ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 02/2022 के लिए अभ्यर्थियों से 30 जून तक आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए आवेदनप्रक्रिया की शुरुआत एक जून 2022 से हुई है और इसके जरिए कुल 283 पदों पर भर्ती की जानी है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक AFCAT 02/2022 के लिए परीक्षा 26 अगस्त 2022 से 28 अगस्त के बीच आयोजित की जाएगी। AFCAT 02/2022 मेंहिस्सा लेने के इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इसका नोटिफिकेशन देख सकते हैं और वहीं से इसके लिए आवेदन भी कर सकते हैं। वहीं, अगर आप सरकारी नौकरी के लिए किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतरबनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई फ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं। आप इस Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

विज्ञापन

अभ्यर्थियों से पूछे जाएंगे किस डिफिकल्टी लेवल के प्रश्न :

AFCAT प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों से जनरल अवेयरनेस, वर्बल एबिलिटी इन इंग्लिश, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग एंड मिलिट्री एप्टीट्यूड टेस्ट जैसे विषयों से 300 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थियों को इस पेपर को हल करने के लिए 2 घंटे का समयमिलेगा और इसमें प्रत्येक गलत उतर के लिए उनका 1 मार्क्स काट लिया जाएगा। वहीं इस परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के डिफिकल्टी लेवल की बात करें तो इसमें न्यूमेरिकल एबिलिटी के प्रश्न 10वीं के लेवल के रहेंगे जबकि अन्य विषयों के प्रश्न ग्रेजुएशन के लेवल केहोंगे। अभ्यर्थी इस परीक्षा का पूरा सिलेबस ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

विज्ञापन

कब तक पूरी हो सकती है चयन प्रक्रिया :

AFCAT 02/2022 के लिए ऑनलाइन टेस्ट का आयोजन 26, 27 और 28 अगस्त 2022 को किया जाना है। इस परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को AFSB इंटरव्यू में हिस्सा लेना होगा। वहीं इस प्रवेश परीक्षा के जरिये जितने कोर्सेस में अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाना है वे सभी कोर्सेस जुलाई 2023 से शुरू हो जाएंगे। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि इसकी चयन प्रक्रिया जुलाई 2023 से पहले पूरी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कितनी मिलेगी सैलरी :

वे अभ्यर्थी जो AFCAT की परीक्षा में उतीर्ण होते हैं उन्हें निश्चित अवधि के लिए वायु सेना अकादमी में विशिष्ट प्रशिक्षण से गुजरना होता है। पूरी प्रशिक्षण अवधि के दौरान कैडेट्स को 56,100 रुपये प्रतिमाह (पे लेवल 10 के प्रारंभिक वेतन के अनुसार) स्टाइपेंड के रूप मेंमिलता है। प्रशिक्षण की अवधि फ्लाइंग और टेक्निकल ब्रांच के लिए 74 हफ्ते तथा नॉन-टेक्निकल ब्रांच के लिए 52 हफ्ते की होती है। इसके बाद कमीशन मिलने पर अभ्यर्थियों को 56,100 से लेकर 1,77,500 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिएचलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed