CUET 2022: CUET में कहाँ से पूछे जाएंगे प्रश्न और इस परीक्षा में लागू होंगे कौन से खास नियम, जानें यहाँ
CUET यूजी का आयोजन 15 जुलाई से 20 अगस्त के बीच किया जा रहा है। इसके दूसरे फेज की परीक्षा चार अगस्त से 20 अगस्त के बीच आयोजित होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय विश्वविद्यालयों के ग्रेजुएशन कोर्सेस में एडमिशन के लिए आयोजित की जा रही कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) यूजी के दूसरे फेज की परीक्षा चार अगस्त से शुरू होने जा रही है। चार अगस्त से शुरू होनेवाली यह परीक्षा 20 अगस्त तक चलेगी। CUET के पहले फेज की परीक्षा 15 जुलाई से 20 जुलाई के बीच आयोजित की गई थी और विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन चार दिनों में तकरीबन ढाई लाखछात्रों को इस परीक्षा में शामिल होना था। इन रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले फेज में छात्रों का अटेंडेंस तकरीबन 76 फीसदी रहा और इन ढाई लाख छात्रों में से 1.91 लाख छात्रों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया है। यहउम्मीद जताई जा रही है कि इसके दूसरे फेज में काफी संख्या में छात्र इसमें हिस्सा लेंगे। अगर आप इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो इन बचे हुए दिन में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार करने के लिएआप सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता ने UG और PG CUET की बेहतर तैयारी करवाने के लिए खास कोर्स शुरू किए थे। आप भी CUET Foundation Batch 2022 पर क्लिक कर इस बैच से जुड़ सकते हैं और आखिरी दिनों में भी घर बैठकर पढ़ाई कर खुद को पूरी तरह से तैयार कर केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।
कहाँ से पूछे जाएंगे प्रश्न :
CUET के पहले फेज की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के मुताबिक इसके डोमेन सेक्शन में अधिकतर प्रश्न NCERT के 12वीं सिलेबस के हिसाब से पूछे गए थे। इसके अलावा लैंग्वेज सेक्शन में ग्रामर औरवोकैबलरी से तथा जनरल टेस्ट में करेंट अफेयर्स, जनरल नॉलेज, साइंस, जियोग्राफी, पॉलिटी, मैथ्स, रीजनिंग जैसे विषयों से प्रश्न पूछे गए थे। इसलिए जिन छात्रों की परीक्षा दूसरे फेज में है उन्हें भी NCERT केसिलेबस के हिसाब से तैयारी पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।
इस परीक्षा में लागू होंगे कौन से खास नियम :
CUET में शामिल होने वाले छात्रों को काफी सोच समझ कर प्रश्नों का जवाब देना होगा। दरअसल ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था लागू की गई है और गलत उत्तर देने पर छात्रों के अंक कटेंगे। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक इस परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए छात्रों के एक मार्क्स काट लिए जाएंगे। साथ ही इसके इन्फॉर्मेशन बुलेटिन के मुताबिक CUET 2022 में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था भी लागू की जा सकती है। इस परीक्षा में परसेंटाइल स्कोर पर आधारित नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जा सकती है।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा इनकी बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त CUET, NDA/NA के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्यकई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्सस चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगीपरीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।