UP Police SI Exam Result 2022: कब आएगा दारोगा भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम, जान लीजिए ये अपडेट
यूपी SI में शामिल हुए अभ्यर्थी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा आयोजित हुए दो माह से ज्यादा का समय बीत चुका है। उम्मीद है पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा मार्च अंत में रिजल्ट जारी किया जा सकता है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी किए जा चुके हैं और अब खबर है कि जल्द ही राज्य के पुलिस विभाग में 9,534 पदों की भर्ती की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी। सबसे पहले इसके लिए दो महीने पहले आयोजित की गई लिखित परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा और उसके बाद आगे की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। इस भर्ती का रिजल्ट काफी लंबे समय से अटका हुआ है। यूपीपीआरपीबी द्वारा इस भर्ती की लिखित परीक्षा की उत्तरकुंजी ही जारी की जा चुकी है। अब उम्मीद है कि पुलिस भर्ती बोर्ड मार्च अंत तक रिजल्ट जारी कर सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाएगा। इस परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स को समय-समय पर यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। वहीं, अगर आप किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय के लिए भी कई फ्रीक्लासेस चलाई जा रही हैं। आप इस FREE Monthly Current Affairs PDF - Download Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।
यूपी पुलिस एसआई कटऑफ मार्क्स 2015
श्रेणी कटऑफअंक सामान्य 332.91 ओबीसी 321.25 एससी 283.91 एसटी 235.41 भूतपूर्व सैनिक 271.50 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित(अनारक्षित) 289.16 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित(ओबीसी) 240.08 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित(एससी) 250.25 महिला 239.25
यूपी पुलिस प्लाटून कमांडर (पीएससी) 2016 कटऑफ :
श्रेणी कटऑफअंक अनारक्षित वर्ग 251.46 अन्य पिछड़ा वर्ग 227.82 अनुसूचित जाति - अनुसूचित जनजाति - 9,534 भर्ती का अनुमानित श्रेणीवार कटऑफ
कैटेगरी पुरुष महिला सामान्य वर्ग 330 290 अन्य पिछड़ा वर्ग 290 270 अनुसूचित जाति 260 240 अनुसूचित जनजाति 230 210