फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   When will the notification of CTET 2022 be issued-safalta

CTET 2022: कब तक जारी होगा नोटिफिकेशन और पहले से कितनी बदल गई है ये परीक्षा, जानें यहाँ

Thu, 26 May 2022 11:23 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Thu, 26 May 2022 11:23 PM IST
सार

केंद्रीय शिक्षक भर्ती के लिए जुलाई में होने वाले CTET के लिए अभ्यर्थी नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। इस परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है।
 

विज्ञापन
When will the notification of CTET 2022 be issued-safalta
CTET - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का आयोजन साल में दो बार किया जाता है और इस परीक्षा में लाखों की संख्या में अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं। आम तौर पर जुलाई में होने वाली CTET के लिएनोटिफिकेशन मई महीने में ही जारी किया जाता है। इसलिए अभ्यर्थी बेसब्री से इसके लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इसके नोटिफिकेशन के संबंध में अभी तक CBSE ने कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं जारी की है। वहीं, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए मई के आखिर तक नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से संबंधित अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहेहैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई फ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं। आप इस Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

विज्ञापन

पहले से कितनी बदल गई है यह परीक्षा :

जुलाई में आयोजित होने वाली CTET पहले की CTET से कितनी बदली हुई होगी, इसकी जानकारी तो इसके लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी। हालांकि इससे पहले 16 दिसंबर 2021 से 21 जनवरी 2022 के बीच आयोजित की गई CTET  में काफी अहम बदलाव हुए थे। दरअसल CTET 2021 में अभ्यर्थियों से नई शिक्षा नीति के मुताबिक तथ्यात्मक ज्ञान और अधिक वैचारिक समझ वाले प्रश्न पूछे गए थे। साथ ही पहली बार इस परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन तरीके से किया गयाथा। इसके अलावा पिछले साल से CTET की डिग्री भी पूरे लाइफटाइम के लिए मान्य कर दी गई है। यह उम्मीद जताई जा रही है वर्तमान CTET का आयोजन भी इन्हीं सभी बदलावों के साथ किया जा सकता है।

विज्ञापन

CTET में सफल होकर कहाँ बना सकते हैं करियर :

CTET में सफल होने के बाद अभ्यर्थी केंद्रीय सरकारी स्कूलों में शिक्षण कार्य के लिए पात्र माने जाते हैं। CTET प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद अभ्यर्थी केंद्रीय विद्यालय (KVS), नवोदय (NVS), आर्मी शिक्षक, ERDO जैसे केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षक की नौकरी केलिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इसका प्रमाणपत्र रखने वाले अभ्यर्थी कुछ अन्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में भी शिक्षक की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसलिए अभ्यर्थियों को इन जगहों पर निकलने वाली शिक्षकों की भर्तियों के ऊपर ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिएचलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed