फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   When the exam for Lekhpal will be held-safalta

UPSSSC 2021: लेखपाल भर्ती के लिए कब होगी परीक्षा और इसमें पूछे जाएंगे किस डिफिकल्टी लेवल के प्रश्न

Wed, 08 Dec 2021 03:39 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Wed, 08 Dec 2021 03:39 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7,882 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इस भर्ती के लिए परीक्षा नवंबर में ही प्रस्तावित थी लेकिन तय समय पर यह परीक्षा नहीं हो सकी।
 

विज्ञापन
When the exam for Lekhpal will be held-safalta
UP Lekhpal Recruitment 2021 - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी बेसब्री से लेखपाल के 7,882 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। राज्य में पिछले कई सालों से लेखपाल के पदों पर भर्ती नहीं हुई है इसलिए इस भर्ती को लेकर राज्य के युवा काफी उत्सुक हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती में सिर्फ उन्हीं अभ्यर्थियों को हिस्सा लेने का मौका मिलेगा जो 24 अगस्त को आयोजित हुई प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल हुए हैं। हालांकि UPSSSC ने अब तक यह जानकारी नहीं दी है कि PET में कितना स्कोर करने वाले अभ्यर्थी लेखपाल भर्ती में शामिल हो सकेंगे। वहीं, अगर आप लेखपाल भर्ती की तैयारी कर रहे हैं तो इसकी कम्पलीट तैयारी के लिए आप सफलता के FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now की सहायता ले सकते हैं।
विज्ञापन

पूछे जाएंगे किस डिफिकल्टी लेवल के प्रश्न :

लेखपाल भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के मन मे अक्सर यह प्रश्न आता है कि इसमें किस डिफिकल्टी लेवल के प्रश्न पूछे जाएंगे। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन नहीं जारी होने की वजह से अभ्यर्थियों को उनके इस सवाल का जवाब नहीं मिल पा रहा है। हालांकि,पिछली लेखपाल भर्ती में अभ्यर्थियों से बारहवीं के स्तर के प्रश्न पूछे गए थे और साथ ही इसमें शामिल होने के लिए बारहवीं पास होने की योग्यता मांगी जाती है। इसलिए यह संभव है कि वर्तमान लेखपाल भर्ती में भी अभ्यर्थियों से बारहवीं के स्तर के ही प्रश्न पूछे जाए। अभ्यर्थियों को इस संबंध में पूरी जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही मिल पाएगी, जो कि जल्द ही UPSSSC की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
विज्ञापन

कब तक हो सकती है परीक्षा :

लेखपाल भर्ती के लिए परीक्षा नवंबर महीने में ही प्रस्तावित थी, लेकिन तय समय पर यह परीक्षा नहीं हो सकी। हालांकि, अब विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPSSSCलेखपाल भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश में आचार संहिता लागू होने से पहले नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकती है और जनवरी या फरवरी में परीक्षा आयोजित कर सकती है। अभ्यर्थियों को इससे संबंधित जानकारी के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें तैयारी :

अगर आप SSC GD, UP लेखपाल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं,तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। साथ ही सफलता ऐप के जरिए आप फ्री मॉक टेस्ट, करेंट-अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed