फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   What will be the age limit in constable recruitment-safalta

UP Constable Recruitment 2022: कॉन्स्टेबल भर्ती में क्या होगी उम्र सीमा और क्या इस साल 12वीं पास करने वालों को भी मिलेगा आवेदन का मौका, जानें यहाँ

Sun, 08 May 2022 09:20 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Sun, 08 May 2022 09:20 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में जल्द ही कॉन्स्टेबल के 25 हजार से भी अधिक पदों पर भर्ती निकलने वाली है। इस भर्ती के आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
 

विज्ञापन
What will be the age limit in constable recruitment-safalta
UP Police Recruitment - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल के 25 हजार से भी अधिक पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती के जरिये राज्य में कॉन्स्टेबल के 26,210 और फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती की जानी है। इस भर्ती के आयोजन के लिए अभी परीक्षा एजेंसी का चयन किया जाना बाकी है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड अगले कुछ दिनों में परीक्षा एजेंसी का चयन करने के बाद जून के शुरुआती हफ्ते में इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी इस भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इसके हिंदी सेक्शन की पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आप आज ही UP Police Constable Batch-Join Now को सब्सक्राइब करें।

विज्ञापन

क्या हो सकती है उम्र सीमा :

उत्तर प्रदेश में अभी तक आयोजित की गई कॉन्स्टेबल भर्तियों में न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 22 साल तक के अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका दिया जाता है। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि UPPBPB इस भर्ती में भी 18 से 22 साल तक के अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका दे सकती है। वहीं कई सालों के बाद निकलने जा रही इस भर्ती में कई अभ्यर्थी ओवरऐज हो जाने की वजह से आवेदन नहीं कर सकेंगे। ऐसे अभ्यर्थी UPPBPB से इस भर्ती की अधिकतम उम्र सीमा में छूट देने की मांग कर रहे हैं। हालांकि UPPBPB ने इस संबंध में अभी तक कोई भी जानकारी नहीं दी है। इसलिए अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

क्या इस साल 12वीं में पास होने वाले अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन :

राज्य में आयोजित की गई पिछली कॉन्स्टेबल भर्ती में 18 से 22 साल के 12वीं पास अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका दिया गया था और साथ ही इसके नोटिफिकेशन के मुताबिक अभ्यर्थियों को आवेदन की अंतिम तारीख तक अपेक्षित शैक्षिक अर्हता अवश्य धारित करनी थी तथा उसकी अंकतालिका अथवा प्रमाण-पत्र उनके पास उपलब्ध होने चाहिये थे। ऐसे में यह उम्मीद जताई जा रही है कि अगर वर्तमान भर्ती के समय भी आवेदन की आखिरी तारीख तक अभ्यर्थियों का 12वीं का रिजल्ट जारी हो जाता है और उनके पास सभी दस्तावेज आ जाते हैं तो इस साल 12वीं पास करने वाले अभ्यर्थियों को भी आवेदन का मौका दिया जा सकता है। हालांकि इसके लिए अभ्यर्थियों की आयु भी कम से कम 18 साल होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed