फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   What topics will be asked in the General Test section of CUET and whether marks will be deducted for wrong answers-safalta

CUET 2022: CUET के जनरल टेस्ट सेक्शन में किन टॉपिक्स से पूछे जाएंगे प्रश्न और क्या इसमें गलत उत्तर देने पर काटे जाएंगे मार्क्स, जानें यहाँ

Fri, 15 Apr 2022 01:47 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Fri, 15 Apr 2022 01:47 PM IST
सार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2022 के लिए छात्रों से छह मई तक आवेदन मांगे हैं। देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन के लिए छात्रों को अब अनिवार्य रूप से इसमें हिस्सा लेना होगा।

विज्ञापन
What topics will be asked in the General Test section of CUET and whether marks will be deducted for wrong answers-safalta
CUET - फोटो : Social media

विस्तार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 6 अप्रैल 2022 से कर दी है। देश के केंद्रीयविश्वविद्यालयों में पढ़ने की इच्छा रखने वाले छात्रों को अब अनिवार्य रूप से CUET में हिस्सा लेना होगा और JNU, BHU, DU समेत देश के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों मेंछात्रों को इसी टेस्ट के जरिये एडमिशन मिलेगा। इसके नोटिफिकेशन के मुताबिक CUET 2022 का आयोजन जुलाई की शुरुआत में किया जा सकता है। इसमें शामिल होने के इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इसका नोटिफिकेशन देख सकते हैं और 6 मई 2022 तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी सेंट्रलयूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं तो आपको CUET में शामिल होना होगा और उसमें अच्छे अंक भी लाने होंगे। ये देश के नामी-गिरामी विश्विद्यालयों में दाखिला पानेका शानदार मौका है। ऐसे में आप घर बैठे इस एंट्रेस टेस्ट की कंप्लीट तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता CUET के लिए कई विषयों के बैच चला रहा है जहां छात्रों को इस एंट्रेस टेस्ट के लिए पूरी तरह से तैयार किया जाता है। आप  CUET Online Batch 2022 पर क्लिक कर इन बैच से जुड़ सकते हैं और घर बैठेतैयारी कर किसी केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।

विज्ञापन

जनरल टेस्ट में किन टॉपिक्स से पूछे जाएंगे प्रश्न :

इस परीक्षा के प्रश्न पत्र में 3 सेक्शन होंगे और इसके सेक्शन 1 में लैंग्वेज टेस्ट, सेक्शन 2 में डोमेन सब्जेक्ट और सेक्शन 3 में जनरल टेस्ट होगा। अगर इसके तीसरे सेक्शन कीबात करें तो इसमें छात्रों से जनरल नॉलेज, करेंट अफेयर्स, जनरल मेंटल एबिलिटी, न्यूमेरिकल एबिलिटी, क्वांटिटेटिव रीजनिंग तथा लॉजिकल एंड एनालिटिकल रीजनिंग जैसे टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जाएंगे। CUET का आयोजन ऑनलाइन मोड में किया जाना है और इसमें सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव होंगे। इस परीक्षा में छात्रों से NCERT के 12वीं केसिलेबस के हिसाब से प्रश्न पूछे जाएंगे। 

विज्ञापन

क्या गलत उत्तर देने पर कटेंगे अंक :

CUET में शामिल होने वाले छात्रों को काफी सोच समझ कर प्रश्नों का जवाब देना होगा। दरअसल इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की भी व्यवस्था लागू की गई है और गलतउत्तर देने पर छात्रों के अंक कटेंगे। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक इस परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए छात्रों के एक मार्क्स काट लिए जाएंगे। छात्र इस परीक्षा केसिलेबस, पैटर्न तथा इससे संबंधित पूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता के साथ करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा या CUET और NDA/NA जैसी एंट्रेंस टेस्ट की तैयारी कर रहे छात्र बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉटकॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारीके लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं औरप्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी करके सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed