फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   What is the mathematics of the number of vacancies for women and how many women have taken part so far-safalta

NDA Exam 2022: महिलाओं के लिए क्या है रिक्तियों की संख्या का गणित और अब तक कितनी महिलाओं ने लिया है हिस्सा

Wed, 31 Aug 2022 01:58 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Wed, 31 Aug 2022 01:58 PM IST
सार

NDA/NA II 2022 के लिए लिखित परीक्षा चार सितंबर 2022 को आयोजित की जानी है। इस परीक्षा के जरिए 400 अभ्यर्थियों का चयन NDA/NA के लिए किया जाना है।
 

विज्ञापन
What is the mathematics of the number of vacancies for women and how many women have taken part so far-safalta
UPSC NDA/ NA 2 - फोटो : Social Media

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जा रही राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) प्रवेश परीक्षा II 2022 के लिए लिखित परीक्षा चार सितंबर 2022 को होने जा रही है। इसपरीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जा चुके हैं। UPSC द्वारा साल में दो बार आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा मेंहिस्सा लेने के लिए बंपर संख्या में अभ्यर्थी आवेदन करते हैं। इसलिए NDA/NA II 2022 में भी जबरदस्त प्रतिस्पर्धा होने की उम्मीद जताई जा रही है। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। अगर आप भी NDA/NA परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप इस बचे हुए समय में इस परीक्षा की कम्पलीट तैयारी के लिए सफलता की मदद ले सकते हैं। अभ्यर्थी सफलता के NDA Practise Batch 2022 की मदद से घर पर रहकर अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

महिलाओं के लिए क्या है रिक्तियों की संख्या का गणित :

NDA/NA II 2022 के जरिए NDA में 370 सीटों पर और NA में 30 पदों पर भर्ती की जानी है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इन 400 सीटों में से 19 सीट महिलाओं के लिए और 381 सीट पुरुषों केलिए आरक्षित है। NDA के 370 पदों में से 198 पद आर्मी (पुरुष) के लिए और 10 पद आर्मी (महिला) के लिए, 39 पद नौसेना (पुरुष) के लिए और 3 पद नौसेना (महिला) के लिए, 114 पद वायुसेना (पुरुष) केलिए और 6 पद वायुसेना (महिला) के लिए है। जबकि NA के 30 पदों के लिए होने वाली परीक्षा में सिर्फ पुरुष अभ्यर्थी ही हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन

कितनी महिला अभ्यर्थी इसमें लेती हैं हिस्सा :

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक NDA/NA I 2022 में हिस्सा लेने के लिए तकरीबन 6.69 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और इनमें महिला अभ्यर्थियों की संख्या 1.47 लाख थी। वहीं इससे भी पहलेआयोजित की गई NDA/NA II प्रवेश परीक्षा 2021 में हिस्सा लेने के लिए तकरीबन 3.98 लाख पुरुष अभ्यर्थियों ने और 1.70 लाख महिला अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। गौरतलब है कि महिलाओं के पहलेबैच NDA/NA II 2021 का फाइनल रिजल्ट हाल ही में जारी किया गया था। इस परीक्षा में महिलाओं की कैटेगरी में पहला स्थान शनन ढाका ने प्राप्त किया है। शनन ने लिखित परीक्षा में 589 और SSB इंटरव्यूमें 395 अंक लाकर टोटल 984 अंक प्राप्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सकते हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस काहिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Lehkpal, PET, IBPS, CUET, NDA, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टीछात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं।आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में सफलता ऐप डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed